दुनिया

American Election: Donald Trump की जीत पर भारत और इजराइल ने क्या कहा और किन किन देश के नेताओं ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित दुनिया भर के कई नेताओं ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव (American Presidential Election) में जीत के बाद डोनाल्ड ट्रंप ( Donald Trump) को बधाई दी और अमेरिकी नेता की ‘ऐतिहासिक’ उपलब्धि की सराहना की. पीएम मोदी के अलावा, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी ट्रंप को बधाई देने वालों में सबसे पहले ग्लोबल लीडर्स में शामिल थे.

ब्रिटेन

प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के कार्यालय ने भविष्य के सहयोग के लिए आशा व्यक्त करते हुए एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया, “डोनाल्ड ट्रंप को ऐतिहासिक चुनावी जीत के लिए बधाई. मैं आने वाले वर्षों में आपके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं.”

इजराइल

इजराइल के पीएम नेतन्याहू ने एक्स पर पोस्ट किया, “प्रिय डोनाल्ड और मेलानिया ट्रंप, इतिहास की सबसे बड़ी वापसी के लिए बधाई! व्हाइट हाउस में आपकी ऐतिहासिक वापसी अमेरिका के लिए एक नई शुरुआत है. यह इजरायल और अमेरिका के बीच महान गठबंधन के लिए एक शक्तिशाली प्रतिबद्धता का अवसर प्रदान करती है. यह एक बड़ी जीत है!”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार दोपहर को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में जीत के लिए डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी. पीएम मोदी ने कहा, “मेरे मित्र डोनाल्ड ट्रंप को ऐतिहासिक चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई. आपके पिछले कार्यकाल की सफलताओं की तरह ही, मैं भारत-अमेरिका की व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूत करने के लिए हमारे सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं. आइए मिलकर अपने लोगों के कल्याण, वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए काम करें.”

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने भी डोनाल्ड ट्रंप को उनकी ‘प्रभावशाली’ जीत पर बधाई दी. उन्होंने उम्मीद जताई कि उनका राष्ट्रपति पद रूस के साथ चल रहे संघर्ष के बीच यूक्रेन में शांति स्थापित करने में मदद करेगा. ज़ेलेंस्की ने एक्स पर पोस्ट किया, “मैं वैश्विक मामलों में ‘शक्ति के माध्यम से शांति’ के नजरिए के प्रति राष्ट्रपति ट्रंप की प्रतिबद्धता की सराहना करता रहा हूं. यह बिल्कुल वही सिद्धांत है जो व्यावहारिक रूप से यूक्रेन में न्यायपूर्ण शांति को लाने में मदद कर सकता है.”

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पोस्ट किया, “बधाई हो, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप. हम आपसी विश्वास, सम्मान और महत्वकांक्षा के साथ चार साल तक काम करने के लिए तैयार हैं.”

इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी

इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने भी अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “मेरी और इटली सरकार की ओर से, संयुक्त राज्य अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हार्दिक बधाई. इटली और संयुक्त राज्य अमेरिका ‘सिस्टर’ कंट्री हैं, जो एक अटूट गठबंधन, समान मूल्यों और ऐतिहासिक मित्रता से जुड़े हुई हैं. यह एक रणनीतिक बंधन है, जिसे मैं निश्चित रूप से अब और भी मजबूत बनाऊंगी. बहुत बढ़िया मिस्टर प्रेसिडेंट.”

यूरोपीय आयोग

यूरोपीय आयोग (European Commission) की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन (Ursula von der Leyen) ने भी ट्रंप को बधाई दी. उन्होंने पोस्ट किया, “यूरोपीय संघ और अमेरिका सिर्फ सहयोगी नहीं हैं. हम अपने लोगों के बीच एक सच्ची साझेदारी से बंधे हैं, जो 800 मिलियन नागरिकों को एकजुट करती है. आइए हम एक मजबूत ट्रांसअटलांटिक एजेंडे पर मिलकर काम करें.”

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने कहा, “राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनकी चुनावी जीत पर बधाई. ऑस्ट्रेलियाई और अमेरिकी अच्छे मित्र और सच्चे सहयोगी हैं. साथ मिलकर काम करते हुए, हम यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि हमारे देशों और लोगों के बीच साझेदारी भविष्य में भी मज़बूत बनी रहे.”

नाटो महासचिव मार्क रूटे

नाटो महासचिव मार्क रूटे (NATO) ने भी बधाई देते हुए गठबंधन की मजबूती पर जोर दिया. रूटे ने पोस्ट किया, “उनका नेतृत्व फिर से हमारे गठबंधन को मजबूत बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण होगा. मैं ताकत के माध्यम से शांति को आगे बढ़ाने के लिए उनके साथ फिर से काम करने के लिए उत्सुक हूं.”

जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़

जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ ने पोस्ट किया, “मैं डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में उनके चुनाव पर बधाई देता हूं. लंबे समय से, जर्मनी और अमेरिका, अटलांटिक के दोनों किनारों पर समृद्धि और स्वतंत्रता को बढ़ावा देने के लिए सफलतापूर्वक मिलकर काम कर रहे हैं. हम अपने नागरिकों की भलाई के लिए ऐसा करना जारी रखेंगे.”

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

ओबीसी क्रीमीलेयर को लेकर 11 मार्च को दिए गए फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा

सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी क्रीमीलेयर मामले में केंद्र सरकार को बड़ा झटका देते हुए पुनर्विचार…

7 minutes ago

दिवाली से ठीक पहले दिल्ली में आग का तांडव! गफ्फार मार्केट से गांधी नगर तक मची तबाही, 45 दुकानें स्वाहा

Delhi news: दिवाली से ठीक पहले दिल्ली के गफ्फार मार्केट और गांधी नगर में भीषण…

28 minutes ago

नवरात्र में पैक्स अध्यक्ष का किया था मर्डर, धनतेरस पर तीनों बदमाशों का हो गया एनकाउंटर; पटना में कोहराम

Patna Maner Encounter: पटना के मनेर में पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भोलू हत्याकांड के…

32 minutes ago

‘छोटे सरकार’ का भौकाल: पटना से प्रयागराज तक सड़क पर दहाड़े अनंत सिंह, देखें स्वागत का धांसू VIDEO

Anant Singh Road Show: मोकामा विधायक अनंत सिंह पटना से प्रयागराज जा रहे हैं. आरा…

47 minutes ago

रूस पर मेहरबान हैं ट्रंप! रूसी तेल बैन करने वाले अपने ही देश के कानून पर क्यों उठाए सवाल?

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी पेट्रोलियम के आयात पर प्रतिबंध लगाने वाले…

53 minutes ago