देश

Odisha Train Accident: बालासोर ट्रेन हादसे में बड़ा खुलासा, इंटरलॉकिंग सिस्टम से छेड़छाड़ की आशंका, CBI ने शुरू की जांच

ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनों की टक्कर एक साजिश बताई जा रही है क्या किसी ने जानबूझ पटरियों से छेड़छाड़ की जिससे 275 बेगुनाहों की जान चली गई? ये सवाल अब लोगों के दिलों में गंभीर सवाल उठा रहा है. इस मामले पर प्रारंभिक जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. रेलवे के सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि एक्सीडेंट इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम में गड़बड़ी से हुआ है बिना छेड़छाड़ के यह संभव ही नहीं है कि मेन लाइन के लिए निर्धारित रूट लूप लाइन में बदल जाए. रेलवे सुरक्षा आयुक्त पहले से ही घटना की जांच कर रहे हैं. शुरुआती जांच में कई फैक्ट और जानकारियां सामने निकलकर आई हैं. इसी के बाद CBI जांच की जरूरत महसूस हुई, जिसके बाद सरकार ने CBI से जांच की सिफारिश की.

रेलवे के उच्च अधिकारियों के मुताबिक

रेलवे के उच्च अधिकारियों का कहना है कि बालासोर ट्रेन दुर्घटना के पीछे इंटरलॉकिंग सिस्टम में छेड़छाड़ की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है. उनके मुताबिक रेलवे की प्रारंभिक जांच में इस बात के सुराग मिले हैं कि इसमें जानबूझकर छेड़छाड़ की गई हो और इसलिए ये महसूस किया गया कि इसकी जांच किसी पेशेवर जांच एजेंसी से करवाई जाए.

इसे भी पढ़ें : बालासोर ट्रेन हादसा : पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया रिलायंस फाउंडेशन, नौकरी देने के अलावा तमाम सुविधाएं मुहैया कराने का वादा

विपक्ष लगातार करता रहा बयानबाजी

इसके दुसरी तरफ बंगाल की सीएम ममता बनर्जी कह रहीं हैं कि मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है. सीएम ममता के साथ रेल मंत्री भी मौजूद थे. उन्होंने ममता बनर्जी को टोकते हुए कहा कि रेस्क्यू पूरा हो चुका है और मौत का आंकड़ा उतना नहीं है जितना आप बोल रही हैं. ममता दीदी फिर भी नहीं मानीं. वो कहती हैं कि अभी चार बोगियां हैं जिनको छुआ भी नहीं गया. तब रेल मंत्री ने जवाब दिया कि रेस्क्यू का काम पूरा हो चुका है.

हादसे के बाद निकली पहली ट्रेन

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है हादसे वाले ट्रैक की मरम्मत का काम पूरा चुका है. हादसे के 51 घंटे बाद इस ट्रैक से पहली ट्रेन रवाना की गई, रेल मंत्री ने कहा कि रविवार रात को रेलवे ट्रैक साफ कर दिया गया था. इसके बाद 50-60 से ज्यादा ट्रेनें वहां से गुजर चुकी हैं. जिसके बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव हाथ जोड़कर खड़े दिखे. उन्होंने कहा कि हमारी जिम्मेदारी अभी खत्म नहीं हुई.

Amzad khan

Recent Posts

PM मोदी से मिले सूर्यकुमार यादव, पत्नी-बेटी के साथ पहुंचे प्रधानमंत्री आवास; नन्ही बच्ची के भजन पर मंत्रमुग्ध हुए PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी…

22 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘मिशन उत्तराखंड’ का किया आगाज, तीसरी बार भी भाजपा सरकार बनाने का दिया लक्ष्य

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…

1 hour ago

धनतेरस 2026: पूजा का शुभ समय, क्या खरीदें और क्या नहीं? जानिए पूजन की आसान विधि

धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…

1 hour ago

धनतेरस पर खरीदी है सोना, चांदी या झाड़ू? घर लाने के बाद सबसे पहले करें ये काम, तभी मिलेगा शुभ फल

धनतेरस 2026 पर सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू या साबुत धनिया खरीदने के बाद क्या करना…

2 hours ago

150 साल पुरानी दुकान पर सरकारी नोटिस, सिस्टम से भिड़े अरुण गोविल; कैसी है फिल्म ‘नोटिस’?

Notice Movie Review: अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया करीब 39 साल बाद फिल्म 'Notice' में…

2 hours ago