दुनिया

कौन हैं मैथ्यू व्हिटेकर? जिन्हें ट्रंप बनाएंगे ‘NATO’ राजदूत

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि वह पूर्व कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल मैथ्यू व्हिटेकर (Attorney General Matthew Whitaker) को ‘उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन’ (नाटो) में वाशिंगटन का राजदूत नियुक्त करेंगे.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की. उन्होंने कहा कि ‘आयोवा राज्य के व्हिटेकर हमारे नाटो सहयोगियों के साथ संबंधों को गहरा करेंगे और शांति एवं स्थिरता के लिए खतरों का सामना करने में मजबूत रहेंगे और वह अमेरिका को सर्वप्रथम रखेंगे.’

व्हिटेकर ने नवंबर 2018 और फरवरी 2019 के बीच पहले ट्रंप प्रशासन के कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल के रूप में कार्य किया था. इसके अलावा व्हिटेकर आयोवा के दक्षिणी जिले के पूर्व अमेरिकी अटॉर्नी भी हैं और आयोवा विश्वविद्यालय से स्नातक हैं.

व्हिटेकर का नामांकन ऐसे समय में हुआ है जब यूक्रेन में युद्ध को लेकर नया घटनाक्रम सामने आया है. दरअसल, हाल ही में निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा यूक्रेन को लंबी दूरी की अमेरिकी बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल रूसी क्षेत्र के अंदर करने की अनुमति दी है. इन मिसाइलों को ‘आर्मी टेक्निकल मिसाइल सिस्टम’ (एटीएसीएमएस) के रूप में जाना जाता है.


ये भी पढ़ें- उत्तर-पश्चिमी Pakistan में बंदूकधारियों की गोलीबारी में मारे गए कम से कम 50 लोग


अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, अनुमति मिलने के बाद, यूक्रेनी बलों ने मंगलवार को रूस के ब्रायंस्क ओब्लास्ट की ओर कई एटीएसीएमएस मिसाइलें दागीं हैं.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

उज्जैन में पत्थरबाजों की निकली हेकड़ी: दबोचे गए 20 उपद्रवी, मुंह छिपाते आए नजर

Ujjain Shahi Masjid controversy: उज्जैन शाही मस्जिद विवाद और पथराव के मामले में पुलिस ने…

11 minutes ago

निवेश से एक्सपोर्ट तक, कैसे यूपी बन रहा बिजनेस हब? जानें मंत्री नंद गोपाल नंदी की भूमिका

UP Investment Hub: उत्तर प्रदेश को निवेश और कारोबार का बड़ा केंद्र बनाने की कोशिशों…

19 minutes ago

यंग तुर्क की विरासत: कैसे बलिया की क्रांति आज भी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को गढ़ रही?

Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…

49 minutes ago

सनोज मिश्र सभी आरोपों से बरी, तीस हजारी कोर्ट ने दी क्लीन चिट; अब वसीम रिजवी का क्या?

फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…

52 minutes ago

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

1 hour ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

1 hour ago