Who is Nitish Kaushal: अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने अब भारत के एक और वांटेड गैंगस्टर पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. पंजाब के कुख्यात जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़े नीतीश कौशल उर्फ ‘लाला’ को FBI ने अपनी ‘मोस्ट वांटेड’ अपराधियों की लिस्ट में शामिल किया है. इस खबर के सामने आने के बाद से ही हर तरफ चर्चा तेज है कि आखिर यह नीतीश कौशल कौन है, इसका जुर्म का साम्राज्य कहां तक फैला है और क्यों अमेरिकी पुलिस इसके पीछे हाथ धोकर पड़ी है. आइए जानते हैं कि ये पूरा मामला क्या है.
नीतीश कौशल की उम्र करीब 26 साल है, उसका जन्म 15 जून 2000 को हुआ था. वह एक भारतीय नागरिक है. जुर्म की दुनिया में लोग उसे प्यार से ‘लाला’ कहकर बुलाते हैं. नीतीश असल में ‘जग्गू भगवानपुरिया गैंग’ के लिए काम करता है. यह गैंग वैसे तो भारत के पंजाब राज्य से शुरू हुआ था लेकिन धीरे-धीरे इसके तार अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर तक फैल गए. नीतीश पर आरोप है कि वह इस गैंग के इशारे पर लोगों को किडनैप करने और उनके साथ मारपीट करने जैसे खतरनाक काम करता था.
FBI के मुताबिक नीतीश जिस गैंग का हिस्सा है वह कोई छोटा-मोटा आपराधिक ग्रुप नहीं है बल्कि यह पूरा सिंडिकेट मर्डर, किडनैपिंग, ड्रग्स और हथियारों की तस्करी, डरा-धमकाकर पैसे वसूलने और गैर-कानूनी तरीके से लोगों को बॉर्डर पार कराने मानव तस्करी जैसे कई गंभीर और बड़े काले कारनामों में लिप्त है. इन्हीं संगीन और चौंकाने वाले आरोपों की वजह से अमेरिका की एक फेडरल कोर्ट ने 25 जून 2026 को नीतीश कौशल के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था.
ये भी पढ़ें- US-Iran War: फिर कुरुक्षेत्र का मैदान बना होर्मुज! धड़ाधड़ विमान उड़ा रहा अमेरिका, ईरान के पलटवार ने चौंकाया
अमेरिकी पुलिस यानी FBI का कहना है कि नीतीश कौशल बहुत खतरनाक है और उसके पास हथियार भी हो सकते हैं. वह पुलिस से बचने के लिए लगातार अपनी जगह बदल रहा है और भागने की फिराक में है.
FBI ने आम लोगों से अपील की है कि अगर किसी को भी नीतीश के बारे में कोई जानकारी मिले तो वे तुरंत स्थानीय पुलिस, अमेरिकी दूतावास या FBI के दफ्तर में इसकी सूचना दें.
बता दें कि यह पूरी कार्रवाई ‘ऑपरेशन हार्ड बॉल’ नाम के एक बड़े मिशन के तहत की जा रही है जिसमें अमेरिका, कनाडा और यूरोप की पुलिस मिलकर ऐसे अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टरों को पकड़ने का काम कर रही है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…
बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…