दुनिया

जापान में ही क्यों आते हैं इतने भूकंप? जानिए धरती के अंदर का पूरा सच

Japan Earthquake: जापान में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रविवार (28 दून) तड़के आए इस भूकंप से लोगों में कुछ देर के लिए दहशत फैल गई. हालांकि राहत की बात यह रही कि सुनामी का खतरा नहीं है और अब तक किसी बड़े नुकसान की खबर सामने नहीं आई है. लेकिन सवाल यह है कि जापान में इतने भूकंप क्यों आते हैं.

6.1 तीव्रता का भूकंप आया

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, रविवार सुबह स्थानीय समयानुसार 7:25 बजे इवाते प्रांत के तट के पास 6.1 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 40 किलोमीटर नीचे था. इसके झटके इवाते के अलावा आओमोरी और आसपास के कई इलाकों में भी महसूस किए गए.

जापान भूकंप और सुनामी के लिहाज से दुनिया के सबसे संवेदनशील देशों में माना जाता है. पिछले कुछ दिनों में यहां कई बार धरती कांपी है. इससे पहले गुरुवार को इसी इलाके के पास 7.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था. वहीं, शुक्रवार को माउंट फूजी के पास और टोक्यो के पश्चिम में स्थित यामानाशी प्रांत में 5.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. मौसम एजेंसी ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा है कि आने वाले दिनों में और भूकंप के झटके महसूस हो सकते हैं.

जापान में क्यों आते हैं इतने भूकंप?

जापान में बार-बार भूकंप आने की सबसे बड़ी वजह उसकी भौगोलिक स्थिति है (Why Earthquakes Occur in Japan). यह दुनिया के सबसे सक्रिय भूकंपीय क्षेत्रों में शामिल है, जहां हर साल औसतन लगभग 1,500 छोटे-बड़े भूकंप दर्ज किए जाते हैं. पृथ्वी की सतह कई टेक्टोनिक प्लेटों से बनी है, जो लगातार धीमी गति से खिसकती रहती हैं. जापान ऐसे स्थान पर स्थित है, जहां चार प्रमुख टेक्टोनिक प्लेटें उनमें प्रशांत, फिलीपीन सागर, यूरेशियन और उत्तर अमेरिकी प्लेट शामिल हैं.


ये भी पढ़ें: आधार, वोटर कार्ड, पासपोर्ट भी नहीं तो क्या इस दस्तावेज से होगी आपकी नागरिकता की पहचान?


जब ये विशाल प्लेटें आपस में टकराती हैं या एक प्लेट दूसरी के नीचे खिसकती है, तो पृथ्वी के भीतर भारी दबाव और ऊर्जा जमा होती रहती है. यह ऊर्जा जब अचानक बाहर निकलती है, तो जमीन में कंपन होता है और भूकंप आता है. इसी वजह से जापान में भूकंप की घटनाएं दुनिया के कई अन्य देशों की तुलना में कहीं अधिक देखने को मिलती हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

7 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

25 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

42 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

57 minutes ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

1 hour ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago