उत्तर कोरिया के दौरे पर हैं पुतिन.
अमेरिकी सरकार ने कहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की उत्तर कोरिया यात्रा “बड़ी चिंता का कारण” है. अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता पैट राइडर ने कहा, “रूस और उत्तर कोरिया के बीच गहराता सहयोग ऐसी बात है जिस पर चिंतित होने की जरूरत है.”
राइडर ने कहा, “खासकर उन लोगों के लिए जो कोरियाई प्रायद्वीप में शांति और स्थिरता बनाए रखने में रुचि रखते हैं, लेकिन रूसी आक्रमकता के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे यूक्रेन के लोगों का समर्थन भी करना चाहते हैं.” व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरिन जीन-पियरे ने कहा कि उत्तर कोरिया से हथियारों की डिलीवरी के कारण रूस यूक्रेन में युद्ध छेड़ने में सक्षम हुआ है.
जीन-पियरे ने कहा, “हम नहीं मानते कि किसी भी देश को पुतिन को उस आक्रामक युद्ध के प्रचार के लिए मंच प्रदान करना चाहिए, जो हम यूक्रेन और रूस के बीच देख रहे हैं.” उन्होंने कहा कि यह युद्ध संयुक्त राष्ट्र चार्टर का स्पष्ट रूप से उल्लंघन करता है और अंतर्राष्ट्रीय तंत्र को कमजोर कर रहा है.
अपने परमाणु हथियार कार्यक्रम के कारण अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काफी हद तक अलग-थलग पड़ चुके उत्तर कोरिया पर यूक्रेन के पश्चिमी सहयोगियों ने रूस को हथियार और गोला-बारूद की आपूर्ति करने का आरोप लगाया है. मॉस्को और प्योंगयांग की सरकारों ने बार-बार उन दावों को खारिज किया है. उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने मंगलवार शाम प्योंगयांग में पुतिन का स्वागत किया.
यह भी पढ़ें- भारत-अमेरिका के बीच दूसरी iCET बैठक दिल्ली में संपन्न हुई, आपसी सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश, जॉइंट फैक्टशीट रिलीज
पर्यवेक्षकों के अनुसार, दो दिवसीय यात्रा में अन्य बातों के अलावा प्योंगयांग से हथियारों की आपूर्ति पर फोकस होगा, जिसका उपयोग रूस यूक्रेन के खिलाफ अपने युद्ध में करना चाहता है.
-भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…