खेल

गौतम गंभीर ने मुख्य कोच पद के लिए दिया इंटरव्यू

Gautam Gambhir: राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय टीम की कोचिंग का प्रभार गौतम गंभीर के पास होगा. इस बात की पूरी संभावना है क्योंकि कोच बनने की रेस में वह अभी सबसे आगे खड़े हैं. ईएसपीएन क्रिकइंफो को मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने इस पद के लिए औपचारिक रूप से आवेदन कर दिया है और मंगलवार को साक्षात्कार में भी शामिल हुए. गंभीर ने बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी ) से भी बातचीत की. बीसीसीआई ने आवेदकों को शॉर्टलिस्ट करने का जिम्मा सीएसी को ही सौंपा था.

इस पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 मई तय की गई थी. हालांकि बीसीसीआई ने आईपीएल 2024 के दौरान गंभीर के साथ अनौपचारिक चर्चा की थी. उस दौरान वह कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटॉर के रूप में काम कर रहे थे और उन्होंने अपनी टीम को खिताब दिलाने में भी मदद की थी. एक कोच के रूप में केकेआर की टीम को ज्वाइन करने से पहले गंभीर ने 2022 और 2023 में एलएसजी के लिए मेंटॉर के तौर पर काम किया था.

गंभीर ने आईपीएल के दौरान अंतिम फैसला लेने के लिए समय मांगा था, लेकिन 1 जून को अबू धाबी में एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने भारत को कोचिंग देने की इच्छा जताई थी. गंभीर ने उस दौरान कहा था,”देखिए, मुझे भारतीय टीम का कोच बनना अच्छा लगेगा. इससे बड़ा कोई सम्मान नहीं है. अपनी राष्ट्रीय टीम को कोचिंग देने से बड़ा कोई सम्मान नहीं है. आप 140 करोड़ भारतीयों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और जब आप भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं, तो उससे बड़ा कुछ भी नहीं हो सकता है.”

उस कार्यक्रम के दौरान ही गंभीर से यह पूछा गया था कि वह भारत को विश्व कप जीतने में कैसे मदद करेंगे. इसके जवाब में उन्होंने कहा, “मैं भारत को विश्व कप जीतने में कैसे मदद कर सकता हूं. मैं भारत को विश्व कप नहीं जिताऊंगा बल्कि 140 करोड़ जनता भारत को विश्व कप जीतने में मदद करेगी. अगर हर कोई हमारे लिए प्रार्थना करना शुरू कर दे, और हम खेलना और उनका प्रतिनिधित्व करना शुरू कर दें, तो भारत विश्व कप जीत जाएगा.”

वीवीएस लक्ष्मण ने पिछले साल बीसीसीआई को बताया था कि कि उन्हें मुख्य कोच की नौकरी में कोई दिलचस्पी नहीं है. लक्ष्मण वर्तमान में बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में क्रिकेट के निदेशक हैं. लक्ष्मण के इस फैसले के बाद गंभीर कोच बनने की रेस में सबसे आगे हो गए.

नवंबर 2021 में टी20 विश्व कप के बाद द्रविड़ ने रवि शास्त्री से पदभार संभाला था, शुरुआत में 2023 वनडे विश्व कप तक दो साल के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे. इसके बाद उन्होंने मौजूदा टी20 विश्व कप तक अपना कार्यकाल बढ़ाने के बीसीसीआई के अनुरोध को स्वीकार कर लिया था. बीसीसीआई ने कहा था कि नए मुख्य कोच की नियुक्ति जुलाई 2024 से दिसंबर 2027 तक साढ़े तीन साल के लिए की जाएगी और वह तीनों प्रारूपों में टीम की कमान संभालेंगे.

ये भी पढ़ें- वेस्ट इंडीज की पिचें अगर टर्न लेती है तो ये स्पिनर बरपा सकता है कहर, पूर्व दिग्गज कप्तान ने की बड़ी भविष्यवाणी

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘वीजा पर आई थीं अमेरिका, अब संसद में बुलंद करेंगी आवाज’ म‍िडटर्म इलेक्‍शन में भारतीय मूल की प्रमिला जयपाल ने जीता चुनाव

Pramila Jayapal: प्रमिला जयपाल का जन्म भारत में हुआ था. उन्होंने अपना बचपन भारत, इंडोनेशिया…

19 minutes ago

अगले 11 घंटे…15 राज्यों में मौसम काटेगा भयंकर बवाल! 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम के बदलते मिजाज के बीच IMD के पूर्वानुमान में कई राज्यों में भारी बारिश,…

1 hour ago

ट्रंप की हार से तेल की कीमतों में हाहाकार…! 1 दिन में 9% टूटा क्रूड ऑयल, भारत को मिला दिवाली गिफ्ट

Crude Oil Price: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने और ईरान युद्ध…

1 hour ago

Aaj Ka Panchang: आज है रमा एकादशी और मालव्य योग..! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त

आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मनाई जा…

2 hours ago

रमा एकादशी पर बन रहा मालव्य योग..! मकर-धनु समेत इन 5 राशियों की बदल जाएगी किस्मत, मेष वाले सावधान

5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…

2 hours ago