एलन मस्क के भोजपुरी में ट्वीट पर हैरान जनता
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति Elon Musk ने एक बार फिर से माक्रोब्लॉगिग साइट ट्विटर को खरीदने की इच्छा जताई है. बताया जा रहा है कि एलन 54.20 डॉलर शेयर के रेट पर डील को फाइनल कर सकते हैं. मस्क ने ट्वीटर को खरीदने की ओर तब कदम बढ़ाया है जब कुछ दिन बाद 17 अक्टूबर को डेलावेयर के कोर्ट ऑफ चांसरी में मस्क और ट्विटर के बीच एक लंबे समय से इंतजार किए जा रहे केस की सुनवाई शुरू होगी.
ट्विटर और Elon Musk के बीच डील के पैसों को लेकर विवाद चल रहा है. मस्क ने अप्रैल में $ 44 बिलियन में खरीदने की पेशकश की थी जिसपर ट्वीटर कंपनी सहमत नहीं थी. जानकारी के अनुसार इस हफ्ते Elon के वकील ने ट्वीटर को एक पत्र भेजा है जिसमें कहा गया था कि मस्क डील पूरी करेंगे. जब तक कि वह वादा किए गए ऋण वित्तपोषण को पूरा करते हैं और बशर्ते कि डेलावेयर चांसरी कोर्ट उनके खिलाफ ट्विटर के मुकदमे को छोड़ दे. लेकिन ट्विटर के द्वारा अपनी कानूनी कार्यवाही को तब तक छोड़ने की संभावना नहीं नजर आ रही है जब तक कि वो इस बात की पुष्टि नहीं करता कि यह सौदा इस बार वास्तविक है और सामरिक जुआ नहीं है. बता दें ट्वीटर और एलन मस्क के बीच सौदे को लेकर लंबे समय से कोर्ट में चल रही कानूनी लड़ाई पर 17 अक्टूबर से सुनवाई शुरु होगी.
Elon Musk द्वारा ट्वीटर को खरीदने की बात सोशल मीडिया में तेजी से चल रही है. इस खबर के हर-तरफ फैलते ही सोशल मीडिया फर्म के शेयरों में भी उछाल देखने को मिलने लगे. एलन द्वारा टि्वटर पर मालिकाना हक के लिए 54 अरब डॉलर रूपए की डील पर आगे बढ़ने की खबरों से कंपनी के शेयरों में भारी उछाल आने के बाद शेयरों के कारोबार को ठप करना पड़ा.
-भारत एक्सप्रेस
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…