देश

उत्तरकाशी में बर्फीले तूफान से 10 पर्वतारोहियों की मौत.. पूर्व CM निशंक का दामाद भी दल में शामिल थे जो सुरक्षित बताए जाते हैं

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी में बर्फीले तूफान के कारण अब तक 10 पर्वतारोहियों की दुखद मौत की खबर आ रही है. इस हादसे से अब तक 14 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है. जबकि अभी भी अन्य लोगों को जीवीत निकालने के लिए रेस्कयू ऑपरेशन जारी है. इस पर्वतारोहियों के दल में उतराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के दामाद शामिल थे.

सुरक्षित है पूर्व सीएम निशंक के दामाद

उत्तरकाशी के बर्फीले तूफान में फंसने वाले पर्वतारोहियों के दल में उतारखंड के पूर्व सीएम निंशक के दामाद मेजर देवल वाजपई भी शामिल थे. सूत्रों के अनुसार उनका सफल रेस्कयू हो चुका है और अब वो सुरक्षित हैं. देवल आर्मी से NIM में डेपुटेशन पर कार्यरत हैं.

सीएम  ने किया रेस्कयू ऑपरेशन का निरीक्षण

उत्तरकाशी द्रौपदी का डांडा में एवलांच आने के बाद लापता होने की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी घटना के दूसरे दिन  बुधवार को  आइटीबीपी हेलीपैड मातली पहुंचे. यहां उन्‍होंने द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन की चपेट में आए निम के प्रशिक्षणार्थियों के लिए चल रहे  रेस्कयू कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने लापता पर्वतारोहियों को जल्द से जल्द सुरक्षित खोजने के लिए हर संभव कोशिश करने के निर्देश दिए. बता दें इस राहत बचाव कार्य में  अब तक 10 लोगो को सुरक्षित बचाया जा चुका है. जबकि अन्य लापता लोगों को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशऩ चलाया जा रहा है.

मृतकों के परिजनों को 2 लाख का मुआवजा

उतराखंड सरकार ने  उत्तरकाशी के बर्फीले तूफान से प्रभावितों को आर्थिक मदद देने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख , हादसे में गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख और सामान्य घायल को 50-50 हजार रूपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है. इसके तहत  सीएम धामी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पीड़ितों के परिजनों को तत्काल राशि उपलब्ध कराई जाए.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

हर घर में गूंजती है जिनकी आरती: जानिए कौन थे ‘ओम जय जगदीश हरे’ के अमर रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी

Hindi Literature: विश्व प्रसिद्ध आरती 'ओम जय जगदीश हरे' के रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी न…

1 minute ago

सुप्रीम कोर्ट ने मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ बंगाल पुलिस की तत्काल सुनवाई ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…

14 minutes ago

थाने में झाड़ू, बाहर JCB और रामधुन… डबरा नपा में तालेबंदी के बाद 5 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

Gwalior News: ग्वालियर के डबरा में बेसहारा गोवंश की दुर्दशा से नाराज गौ सेवकों ने…

18 minutes ago

लालू परिवार के मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा बदलाव, अब स्पेशल जज प्रशांत कुमार के हाथ में कमान

लैंड फॉर जॉब से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कानूनी प्रक्रिया एक नए मोड़ पर…

21 minutes ago

न एक्टिंग की कमाई, न कोई बड़ा प्लान…600 मिलियन डॉलर का बिजनेस; पूरी कमाई जरूरतमंदों को कर दी दान

Paul Newman Charity: हॉलीवुड एक्टर पॉल न्यूमैन ने 1982 में दोस्तों को गिफ्ट देने के…

31 minutes ago