Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

इस बार ट्विटर को खरीद लेंगे Elon Musk? डील में अभी बाकी है काफी तामझाम

एलन मस्क के भोजपुरी में ट्वीट पर हैरान जनता

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति Elon Musk  ने एक बार फिर से माक्रोब्लॉगिग साइट ट्विटर को खरीदने की इच्छा जताई है. बताया जा रहा है कि एलन 54.20 डॉलर शेयर के रेट पर डील को फाइनल कर सकते हैं. मस्क ने ट्वीटर को खरीदने की ओर तब कदम बढ़ाया है जब कुछ दिन बाद 17 अक्टूबर को डेलावेयर के कोर्ट ऑफ चांसरी में मस्क और ट्विटर के बीच एक लंबे समय से इंतजार किए जा रहे केस की सुनवाई शुरू होगी.

क्यों है ट्विटर औऱ Elon Musk के बीच विवाद ?

ट्विटर और Elon Musk के बीच डील के पैसों को लेकर विवाद चल रहा है. मस्क ने अप्रैल में $ 44 बिलियन में खरीदने की पेशकश की थी जिसपर ट्वीटर कंपनी सहमत नहीं थी.  जानकारी के अनुसार इस हफ्ते  Elon के वकील ने ट्वीटर को एक पत्र भेजा है जिसमें कहा गया था कि मस्क डील पूरी करेंगे. जब तक कि वह वादा किए गए ऋण वित्तपोषण को पूरा करते हैं और बशर्ते कि डेलावेयर चांसरी कोर्ट उनके खिलाफ ट्विटर के मुकदमे को छोड़ दे. लेकिन ट्विटर के द्वारा अपनी कानूनी कार्यवाही को तब तक छोड़ने की संभावना नहीं नजर आ रही है जब तक कि वो इस बात की पुष्टि नहीं करता कि यह सौदा इस बार वास्तविक है और सामरिक जुआ नहीं है. बता दें ट्वीटर और एलन मस्क के बीच सौदे को लेकर  लंबे समय से कोर्ट में चल रही कानूनी लड़ाई  पर 17 अक्टूबर से सुनवाई शुरु होगी.

कंपनियों के शेयर में आया भारी उछाल

Elon Musk द्वारा ट्वीटर को खरीदने की बात सोशल मीडिया में तेजी से चल रही है. इस खबर के हर-तरफ फैलते ही  सोशल मीडिया फर्म के शेयरों में भी उछाल देखने को मिलने लगे. एलन द्वारा टि्वटर पर मालिकाना हक के लिए 54 अरब डॉलर रूपए की डील पर आगे बढ़ने की खबरों से कंपनी के शेयरों में भारी उछाल आने के बाद शेयरों के कारोबार को ठप करना पड़ा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital