देश

भिखारियों के नाम पर बेंगलुरु के लोगों ने दिया 400 करोड़ का टैक्स,जानिए क्या है कहानी?

बेंगलुरु – देश में भिखारियों की एक बड़ी संख्या मौजूद है यह हमें सड़कों, फुटपाथों समेत कई सारे सार्वजनिक जगहों पर भीख मांगते देखे जाते है. लेकिन इन भिखारियों से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है जिसको जानने के बाद आप चौक जाएंगे.  आते-जाते राहगीरों से सड़क पर भीख मांग रहे भिखारियों के नाम पर बेंगलुरु के लोगों ने 400 करोड़ रुपये का टैक्स का भरा है. सुनकर हो गए ना आप भी हैरान. अब पूरा मामला जानिए कि आखिर क्यों बेंगलुरु के लोगों को इतनी बड़ी रकम टैक्स के रुप में जमा करनी पड़ी.

दरअसल  अप्रैल 2017 और मार्च 2022 के बीच ब्रुहट बेंगलुरु महानगर पालिका सहित कई शहरी स्थानीय निकायों के नागरिकों ने भिखारी  के रूप में 404.5 करोड़ रुपये का भुगतान किया है. इस भुगतान में   बीबीएमपी लिमिट के प्रॉपर्टी के मालिक ने सबसे ज्यादा  282.5 करोड़ रुपये का टैक्स जमा किया था. अगर पूरे एन्यूल रिपोर्ट के आधार पर देखा जाए तो भिखारी के रुप में सबसे ज्यादा पैसों का भुगतान साल 2020 से 2021 के बीच किया गया था.  जिसकी भुगतान राशी 89. 6 करोड़ रुपये थी. इसके अगले साल यानि 2022 में भिखारी के रुप में जमा टैक्स के रूपये 88 करोड़ थे.

कर्नाटक में है सबसे ज्यादा भिखारी

एक रिपोर्ट के अनुसार कर्नाटक में सबसे ज्यादा भिखारी है. यहां का एक भी शहर ऐसा नहीं है जंहा भिखारियों की बड़ी संख्या ना हो.  सरकार नागरिकों से उपकर वसूलती रहती है. गौर करने वाली बात यह है कि ज्यादातर लोगो को तो यह पता तक नहीं है कि वो भिखारियों के रुप में इस तरह का कोई टैक्स देते है. बता दें   कि उपकर राशि एकत्र करने वाले नगर निकायों को अपने खर्च के लिए पैसों का सिर्फ 10 फीसदी रखने की अनुमति है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बाकी की जमा राशी को सामाजिक कल्याण विभाग के तहत केंद्रीय रिलीफ समिति (CRC) को भेजा जाती है. इसके अलावा यह जमा राशि बेघर, बेसाहारा लोगों के साथ-साथ भीख मांगकर अपना जीवन यापन कर रहे भिखारियों को घर, राशन और जरुरी मदद देने के लिए दे दी जाती है.

भीख को रोकने के लिए बना है कानून

बता दें भीख मांगने के कार्य को रोकने के लिेए कानूनी नियम भी बनाया गया है. कर्नाटक भिखारी निषेध अधिनियम, 1975 को भीख मांगने और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को प्रतिबंधित करने के लिए अधिनियमित किया गया है. इस कानून के तहत अगर कोई भीख मांगता है तो उसे गिरफ्तार किया जाएगा कानूनी प्रकिया पूरी होने के बाद  निराश्रीथरा परिहार केंद्रों में रखा जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

फिल्मी सितारों की दिवाली: कहीं रोशनी, कहीं रौनक, कहीं परिवार के साथ खुशियों का जश्न

Bollywood Celebrities Diwali: बॉलीवुड सितारों की दिवाली में परिवार, परंपरा, पूजा और ग्लैमर का खूबसूरत…

8 hours ago

ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस का नोटिस, 2013 के संसद मार्ग मामले में गवाह के तौर पर मांगा बयान; बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Mamata Banerjee Parliament Street Case: दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…

8 hours ago

चीन ने पाकिस्तान को दिया धोखा? 316 अरब डॉलर की तरबेला बांध परियोजना टूटी

Tarbela Dam Accident: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित तरबेला 5वें विस्तार जलविद्युत परियोजना में निर्माण…

9 hours ago

ईरान ने ट्रंप को सुना दिया साफ-साफ, पहले शर्तें पूरी करो, फिर होगी टेबल पर बात

Iran US Negotiations: ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका के साथ किसी…

9 hours ago

अमेरिकी चुनाव पर ट्रंप का बड़ा सवाल, वोटिंग मशीनों को लेकर क्या बोले?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल…

10 hours ago

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 137 एंटी-कैंसर दवाओं के दाम घटे, 96.45% तक सस्ती हुईं दवाएं

कैंसर के इलाज को सस्ता बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने…

10 hours ago