दुनिया

गिनीज बुक भी हैरान! महिला ने मारी ऐसी ‘कान फाड़ू’ डकार, लोग बोले- ‘यह है दुनिया का सबसे अजीब टैलेंट’

Loudest Burp World Record: अमेरिका से एक ऐसी सनसनीखेज खबर सामने आई है, जिसे सुनकर आप अपनी हंसी और हैरानी दोनों नहीं रोक पाएंगे. एक महिला ने इतनी तेज डकार निकाली है कि उसकी आवाज किसी मशीन या गाड़ियों के लाउड हॉर्न को भी पीछे छोड़ दे. इस अनोखे कारनामे के बाद महिला का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है (Loudest Burp World Record).

अमेरिका की किम्बर्ली विंटर ने 108 डेसिबल की तीव्रता के साथ दुनिया की सबसे तेज डकार लेने का अपना ही पुराना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इस अनोखे कारनामे के लिए वे गहरी सांस को कंट्रोल करने की तकनीक के साथ-साथ सोडा, बीयर और तीखे-मसालेदार खाने की मदद लेती हैं. सोशल मीडिया पर उनका यह अजब-गजब वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

मशीन जैसी आवाज और कान फाड़ू डकार

आमतौर पर डकार लेना एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है, लेकिन अमेरिका की किम्बर्ली विंटर के लिए यह एक अनोखा टैलेंट बन चुका है. किम्बर्ली ने इस बार 108 डेसिबल की तीव्रता के साथ इतनी जोरदार डकार निकाली कि सुनने वालों के कान सन्न रह गए. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर गदर मचा रहा है.

 

अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर रचा नया इतिहास

दिलचस्प बात यह है कि दुनिया में सबसे तेज डकार मारने का रिकॉर्ड पहले भी किम्बर्ली के नाम ही दर्ज था. लेकिन वे अपनी इस कामयाबी से संतुष्ट नहीं थीं. आखिरकार कड़ी मेहनत और अभ्यास के बाद उन्होंने अपने ही पुराने रिकॉर्ड को नेस्तनाबूद करते हुए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में एक नया इतिहास दर्ज करा दिया.

क्या है इस ‘तूफानी’ डकार का सीक्रेट?

किम्बर्ली का कहना है कि यह कोई बच्चों का खेल नहीं है. इसके लिए वे एक खास तकनीक का इस्तेमाल करती हैं, जिसमें गहरी सांस लेकर उसे एक निश्चित टाइमिंग पर कंट्रोल करना होता है. इसके अलावा, शरीर के भीतर जबरदस्त गैस पैदा करने के लिए वे रिकॉर्ड बनाने से पहले सोडा, बीयर और काफी मसालेदार खाने का सेवन करती हैं (Guinness world record burp).

सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंट्स की बाढ़

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर होते ही यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया. लाखों लोग इसे देख चुके हैं और कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कोई इसे ‘दुनिया का सबसे अजीब टैलेंट’ बता रहा है, तो कोई लिख रहा है कि ‘इसके सामने लाउडस्पीकर भी फेल है.’

यह भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ: छात्र राजनीति में ‘कॉमरेड’ बनते-बनते कैसे बने यूपी के ‘नाथ’, जानिए 2017 के उस सीक्रेट फोन की पूरी कहानी

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

CJP लीडर और ध्रुव राठी की हुई रिहाई: बाहर आते ही तेवर और सख्त, क्या जंतर-मंतर पहुंचेंगे?

CJP नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रंका और यूट्यूबर ध्रुव राठी की रिहाई के…

2 minutes ago

दिल्ली में आज खुले रहेंगे शराब के ठेके? जानिए 9-10 अक्टूबर के बाद 11 अक्टूबर का क्या है पूरा अपडेट

राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 9 और 10 अक्टूबर को शराब की खुदरा दुकानें…

5 minutes ago

‘नहीं चुना तो मेरा नुकसान…’ भुवी की टीम इंडिया में वापसी पर फूटा मोहम्मद शमी का गुस्सा

भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टीम में वापसी के बाद मोहम्मद शमी का रिएक्शन सामने आया…

28 minutes ago

हिंदू ही नहीं, ईसाइयों पर भी जहालत…पाकिस्तान के ऐसे हैं हालात! ईशनिंदा के नाम पर फूंक डाले घर-दुकान

Pakistan Christian Attack: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शेखुपुरा जिले में ईशनिंदा के कथित आरोप…

1 hour ago