दुनिया

जनसंख्या बढ़ाने के लिए इस देश ने निकाला अनोखा उपाय, अब ऑफिस में लंच ब्रेक के दौरान बना सकते हैं शारीरिक संबंध

Work Breaks for Sex: रूस अपने देश में घटती आबादी और प्रजनन दर भारी में गिरावट को देखते हुए अनोखा कदम उठाया है. रूस ने एक विवादित कदम उठाते हुए नागरिकों से प्रजनन दर बढ़ाने के लिए ऑफिस में ब्रेक के दौरान शारीरिक संबंध बनाने की अपील की है. वहां के स्वास्थ्य मंत्री डॉ येवनेगी शेल्टोपालोव ने दफ्तर जाने वालों को सलाह दी है कि वे लंच और चाय-कॉफी के टाइम का उपयोग सेक्स करने के लिए करें. शेल्टोपालोव का यह बयान रूस की प्रजनन दर में 1.5 बच्चे प्रति महिला हो जाने के बाद आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस में प्रजनन दर की समस्या यूक्रेन युद्ध की वजह से और अधिक हो गई है. जिसकी वजह से युवा वर्ग रूसी देश से पलायन कर रहे हैं.

शेल्टोपालोव का सुझाव- ब्रेक टाइम में बनाएं संबंध

शेल्टोपालोव ने सोमवार को कहा कि कामकाज के व्यस्त शेड्यूल के कारण लोगों को अपने परिवार को बढ़ाने से नहीं रोकना चाहिए. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्होंने सुझाव दिया कि ऑफिस में ब्रेक का उपयोग शारीरिक संबध बनाने के लिए किया जा सकता है क्योंकि जीवन बहुत तेजी से बीतता जा रहा है. बता दें कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पहले कहा था कि रूस के नागरिकों का संरक्षण करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है.

1999 के बाद प्रजनन दर सबसे कम

यहां यह जानना जरूरी हो जाता है कि रूस की जन्म दर साल 1999 के बाद सबसे कम हो गई है. यूक्रेन जंग की वजह से आंशिक रूप से मौतों में 18 फीसदी की वृद्धि से और अधिक बढ़ गया है. क्रेमलिन ने प्रजनन दर को बढ़ावा देने के लिए कई उपाय लागू किए हैं. मॉस्को में 18-40 साल की महिलाओं को मुफ्त प्रजनन जांच की सुविधा दी गई है. इसके अलावा एंपलॉयर्स पर महिला कर्मचारियों को बच्चा पैदा करने में सहयोग का प्रस्ताव शामिल है. इतना ही नहीं, गर्भपात को प्रतिबंध किया जा रहा है और तलाक शुल्क को बढ़ा दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार, GRAP-3 लागू; 400 पार AQI, इन गाड़ियों पर लगा बैन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…

9 minutes ago

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

49 minutes ago

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

10 hours ago