सिंगापुर सरकार ने प्रधानमंत्री, कैबिनेट मंत्रियों और शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों के वेतन में बड़ी बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. इस फैसले के बाद दुनिया के सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले नेताओं में शुमार सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग की सालाना कमाई में करीब 11 करोड़ रुपये की भारी बढ़ोतरी होगी.
फिलहाल पीएम लॉरेंस वोंग को सालाना करीब 22 लाख सिंगापुर डॉलर (लगभग 16 करोड़ रुपये) मिलते हैं. 60 प्रतिशत से अधिक के इस इजाफे के बाद उनका सालाना पैकेज बढ़कर लगभग 36 लाख सिंगापुर डॉलर (करीब 27 करोड़ रुपये) हो जाएगा.
अगर इसकी तुलना भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वेतन से करें, तो पीएम मोदी की सालाना सैलरी करीब 20 लाख रुपये है. इस लिहाज से सिंगापुर के पीएम की नई कमाई भारत के प्रधानमंत्री की सैलरी से लगभग 135 गुना अधिक होगी.
केवल प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि मंत्रियों की कमाई में भी इजाफा किया गया है. मंत्रियों का मौजूदा सालाना पैकेज 11 लाख सिंगापुर डॉलर (₹8.20 करोड़) से बढ़कर 12 लाख डॉलर (₹8.95 करोड़) हो जाएगा.
पीएम वोंग के मुताबिक, मौजूदा कार्यकाल के अंत तक मंत्रियों का पैकेज 13.5 लाख डॉलर (लगभग 10 करोड़ रुपये) तक पहुंच सकता है.
हालांकि, वेतन का एक बड़ा हिस्सा सरकार के प्रदर्शन, देश की जीडीपी ग्रोथ, रोजगार और आम नागरिकों की आय बढ़ाने जैसे पैमानों पर निर्भर करेगा.
सिंगापुर सरकार अपने इस मॉडल का लंबे समय से बचाव करती आई है. सरकार का तर्क है कि योग्य और प्रतिभावान लोगों को राजनीति में आकर्षित करने और भ्रष्टाचार मिटाने के लिए अच्छा पैकेज देना जरूरी है. ‘करप्शन परसेप्शन इंडेक्स’ में भी सिंगापुर दुनिया के सबसे कम भ्रष्ट देशों में शामिल है.
दूसरी तरफ, सिंगापुर की आम जनता इस फैसले से नाराज नजर आ रही है. देश में औसत सालाना आय करीब 4.30 लाख रुपये ही है. महंगाई और हालिया छंटनियों के बीच इस वेतन वृद्धि पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.
यह भी पढ़ें: भारत-जर्मनी राजनयिक संबंधों के 75 साल, पीएम मोदी ने चांसलर मर्ज से की बात
-भारत एक्सप्रेस
Haryana Bank Scam: हरियाणा-चंडीगढ़ में 657 करोड़ के बैंक घोटाले के पीछे लव स्टोरी का…
सुप्रीम कोर्ट में एक वैवाहिक विवाद की सुनवाई के दौरान बड़ी रकम की मांग पर…
झारखंड में डीजीपी पद की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कानूनी जंग तेज हो…
Sheru Classic NPC Regionals 2026: भारतीय बॉडीबिल्डिंग के ग्लोबल हाईवे के रूप में स्थापित हो…
1 अक्टूबर 1926 को स्थापित UPSC ने 1 अक्टूबर 2026 को अपना शताब्दी वर्ष पूरा…
प्रत्येक वर्ष 30 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस मनाया जाता है. यह दिवस संत जेरोम…