दुनिया

दुनिया के सबसे बड़े शेयर बाजारों में भारत का डंका बजा, मार्केट कैप 5.5 ट्रिलियन डॉलर के पार, जानें टॉप—5 परफॉर्मर

Share Market of India: भारतीय शेयर बाजार में तेजी का ट्रेंड जारी है. लार्जकैप से लेकर छोटे और मझोले शेयर में खरीदारी देखी जा रही है. इस कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का कुल मार्केट कैप 462 लाख करोड़ रुपये (5.5 ट्रिलियन डॉलर से अधिक) हो गया है.

इससे पहले 24 मई, 2024 को भारतीय शेयर बाजार का बाजार पूंजीकरण 5 ट्रिलियन डॉलर को पार कर गया था. शेयर बाजार का पहली बार बाजार पूंजीकरण 28 मई, 2007 को एक ट्रिलियन डॉलर को पार कर गया था.

वहीं, अगले 10 वर्षों बाद 10 जुलाई, 2017 को यह 2 ट्रिलियन डॉलर और अगले चार वर्षों बाद 24 मई, 2021 को 3 ट्रिलियन डॉलर और फिर अगले दो वर्ष से अधिक समय बाद को 30 नवंबर, 2023 को 4 ट्रिलियन और अगले छह महीने में 24 मई, 2024 को 5 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर गया था.

भारतीय शेयर बाजार का प्रदर्शन सबसे अच्छा

दुनिया के शीर्ष पांच शेयर बाजारों में (बाजार पूंजीकरण) में 2024 की शुरुआत से अब तक 25% से अधिक के रिटर्न के साथ भारतीय शेयर बाजार का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा है. जबकि अमेरिकी शेयर बाजार ने 13.50% , हांगकांग ने 4.15%, जापान ने 4.02% और चीन ने माइनस 13.61% का रिटर्न दिया है.

अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा शेयर बाजार

  • मौजूदा समय में अमेरिका 57.28 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ दुनिया का सबसे बड़ा शेयर बाजार है.
  • इसके बाद दूसरे नंबर पर 8.24 ट्रिलियन डॉलर की मार्केट कैप के साथ चीन दुनिया का दूसरा बड़ा शेयर बाजार है.
  • 6.49 ट्रिलियन डॉलर की मार्केट कैप के साथ जापान दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा शेयर बाजार है.
  • 5.51 ट्रिलियन डॉलर की मार्केट कैप के साथ भारत विश्व का चौथा सबसे बड़ा शेयर बाजार है.
  • पांचवें स्थान पर हांगकांग का शेयर बाजार है, जिसका मार्केट कैप 4.92 ट्रिलियन डॉलर हो गया है.

2023-24 में 8.2% की दर से बढ़ी जीडीपी

भारतीय शेयर बाजार में तेजी के पीछे बड़ा कारण अर्थव्यवस्था का मजबूत होना बताया गया है. वित्त वर्ष 2023-24 में जीडीपी 8.2 प्रतिशत की दर से बढ़ी और आम बजट 2024-25 से पहले पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण में बताया गया कि वित्त वर्ष 2024-25 में जीडीपी 7 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

3 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

4 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

4 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

4 hours ago