देश

विकास दिव्यकीर्ति के ‘दृष्टि IAS’ के बाद अब पटना स्थित Khan Sir का कोचिंग सेंटर भी सील

‘खान सर’ के नाम से मशहूर फैजल खान के खान स्टडी सेंटर (Khan Study Centre) को भी बुधवार (31 जुलाई) को सील कर दिया गया है. यह सेंटर खान स्टडी ग्रुप (Khan Study Group) के तहत संचालित किया जाता था. यह उन दर्जनों संस्थानों में से एक है, जिन्हें बिहार की राजधानी पटना में कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई करते हुए विभिन्न नियमों का पालन न करने के कारण प्रशासन ने बंद करा दिया है.

पटना सदर के सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर के अनुसार, रजिस्ट्रेशन न होने या अग्नि सुरक्षा और अन्य भवन नियमों का पालन न करने के कारण ये कार्रवाई की गई है. यह तब हुआ जब प्रशासन ने दिल्ली में एक ऐसे ही कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में भारी बारिश के दौरान पानी भर जाने से यूपीएससी की तैयारी कर रहे तीन स्टूडेंट्स की मौत के बाद 3,000 कोचिंग सेंटरों का सत्यापन शुरू किया.

इससे पहले बीते 29 जुलाई को दिल्ली के नेहरू विहार स्थित जाने-माने यूपीएससी टीचर विकास दिव्यकीर्ति (Vikas Divyakirti) के दृष्टि IAS कोचिंग सेंटर को भी सील कर दिया गया था.

पटना के इन इलाकों में थे कोचिंग सेंटर

बिहार की राजधानी पटना स्थित जिन कोचिंग सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई हुई है, उनमें से अधिकांश महेंद्रू, राजेंद्र नगर, कंकड़बाग, अगम कुआं और कुम्हरार में स्थित हैं, जो राजधानी के निचले इलाकों में आते हैं, जहां अक्सर बाढ़ का खतरा बना रहता है. वे छात्रों को मेडिकल, इंजीनियरिंग और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं और कक्षा 8-12 तक की तैयारी कराते हैं.


ये भी पढ़ें: Delhi Coaching Centre Deaths: दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके में छात्रों को पुलिस ने प्रदर्शन से रोका, हटाए गए बैनर-पोस्टर


बोरिंग रोड पर स्थित खान स्टडी ग्रुप की जांच की जा रही है. पटना प्रशासन ने ग्रुप के दो अन्य कोचिंग सेंटरों को समय दिया है, जिसमें Khan GS Research Centre, जिसे GS Classes के नाम से जाना जाता है – को आवश्यक बिल्डिंग निर्देशों का पालन करने के लिए समय दिया गया है.

क्यों हो रही है कार्रवाई

बीते 27 जुलाई दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर में स्थित एक लोकप्रिय कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में भारी बारिश के दौरान पानी भर जाने से यूपीएससी की तैयारी कर रहे तीन स्टूडेंट्स की दर्दनाक मौत हो गई थी.

इसके बाद दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने शहर भर में उन कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया है, जो बेसमेंट में व्यावसायिक गतिविधियां चलाकर बिल्डिंग कानूनों का उल्लंघन कर रहे हैं. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी इस दुर्घटना की जांच के लिए एक समिति गठित की है. इस घटना के सामने आने के बाद विभिन्न राज्यों में कोचिंग सेंटरों की जांच की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

चलती ट्रेन में युवक और ट्रांसजेंडर का बिगड़ा मिजाज, करने लगे लिपलॉक, जनता हुई पानी-पानी

Train Kissing Video: चलती ट्रेन में युवक और ट्रांसजेंडर के बीच लिपलॉक का वीडियो सोशल…

2 minutes ago

Harry Boxer Arrested: लॉरेंस गैंग का कुख्यात हैरी बॉक्सर कैलिफोर्निया में गिरफ्तार, भारत लाने की कागजी कार्रवाई शुरू

Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…

56 minutes ago

अमेरिका से कनाडा तक दिवाली की धूम, जगमग हुए शहर; न्यू जर्सी में रामलीला तो टोरंटो में लगा स्ट्रीट मेला

Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…

1 hour ago

गुरनूर बरार की कातिलाना गेंदबाजी! दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड 134 रन पर ढेर

India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…

1 hour ago

Ghaziabad Blast में आतंकी कनेक्शन! ‘तहरीक-उल-मुजाहिदीन’ के नाम से वीडियो वायरल, पुलिस और एजेंसियां अलर्ट

Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…

1 hour ago