दुनिया

शी जिनपिंग ने SCO Summit के मंच से दे दिया बड़ा बयान, जानें क्या ऐसा कभी हो पाएगा?

SCO Summit: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) ने सोमवार को तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की. इस दौरान उन्होंने सदस्य देशों को संबोधित करते हुए संगठन की प्रगति और भविष्य की दिशा पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि एससीओ ने अपने विकास और सहयोग में ऐतिहासिक सफलताएं हासिल की हैं, जो इसकी ताकत को दर्शाती हैं.

Xi Jinping ने SCO को लेकर क्या कहा?

शी जिनपिंग (Xi Jinping) ने बताया कि शंघाई सहयोग संगठन अब दुनिया का सबसे बड़ा क्षेत्रीय संगठन बन चुका है. इसकी पहुंच और प्रभाव बढ़ने से सदस्य देशों के बीच एकता मजबूत हुई है.

उन्होंने (Xi Jinping) जोर दिया कि संगठन के सभी देशों को एक साथ मिलकर काम करना चाहिए, ताकि क्षेत्रीय शांति और समृद्धि सुनिश्चित हो सके. एससीओ की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि इसके सदस्य एक-दूसरे के साथ कैसे तालमेल बनाते हैं.

शी जिनपिंग ने सदस्य देशों से की ये अपील

चीनी राष्ट्रपति (Xi Jinping) ने जोर देकर कहा कि सदस्य देशों को अपनी छोटी-मोटी असहमतियों को भुलाकर आपसी सहयोग के रास्ते तलाशने चाहिए. उन्होंने सुझाव दिया कि मतभेदों को दरकिनार कर साझा लक्ष्यों पर ध्यान देना जरूरी है. यह दृष्टिकोण ही एससीओ को और मजबूत बनाएगा. उन्होंने सदस्य देशों से अपील की कि वे एक-दूसरे की प्रगति में योगदान दें, ताकि सभी को फायदा हो.

उन्होंने जोर दिया कि एससीओ को केवल बातचीत तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि व्यावहारिक परिणामों पर ध्यान देना होगा. संगठन को उच्च दक्षता के साथ काम करना चाहिए, ताकि इसके फैसले जल्दी लागू हो सकें. यह कदम क्षेत्र में स्थिरता और विकास को बढ़ावा देगा. एससीओ को आधुनिक चुनौतियों से निपटने के लिए नई रणनीतियां अपनानी होंगी.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी, राष्ट्रपति पुतिन और शी जिनपिंग का वीडियो शेयर कर रूस ने कही ये बात, देखकर बढ़ जाएगी ट्रंप की बेचैनी

सम्मेलन के दौरान शी जिनपिंग ने सदस्य देशों से आर्थिक और सांस्कृतिक सहयोग को मजबूत करने की अपील की. उन्होंने कहा कि आपसी विश्वास और समझ से ही संगठन अपनी पहचान बना सकता है. तियानजिन में हुई यह बैठक क्षेत्रीय सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का वादा करती है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

Jagannath Temple Ratna Bhandar Inventory: 48 साल बाद खुला रत्न भंडार, गिनती के बीच सामने आई ये अहम बात; अभी बाकी है बड़ा काम

Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…

24 minutes ago

भगवा कुर्ता, सिर पर पगड़ी और रात के अंधेरे में नंगे पांव…अनंत अंबानी की ब्रज यात्रा, लगाई गोवर्धन परिक्रमा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में रात के समय…

36 minutes ago

हमले की फिराक में था ‘उमर’, पर स्पेशल सेल ने पलट दी बाजी! दिल्ली-NCR की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

Suspected Jaish-e-Mohammed Operative: खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली में जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध सदस्य को पकड़कर…

45 minutes ago

RBI Repo Rate Hike: फिर बढ़ सकती है आपकी EMI! रेपो रेट में 0.50% बढ़ोतरी का अनुमान, जानें पूरा गणित

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 2 से 4 दिसंबर को होने वाली मौद्रिक नीति समिति…

1 hour ago

Explainer: परिसीमन क्या है और कौन तय करता है लोकसभा सीटों की संख्या? आसान भाषा में समझिए पूरा गणित

Delimitation Bill Kya Hai: परिसीमन के जरिए लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की सीमाएं नए सिरे…

1 hour ago

भारत बनेगा दुनिया की नई टेक्सटाइल कैपिटल, 2,360 करोड़ का मिलेगा ऑर्डर, सीटीआई ने प्रधानमंत्री मोदी को कहा ‘धन्यवाद’

भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. बांग्लादेश से शिफ्ट हुआ टेक्सटाइल…

2 hours ago