लीगल

तेलंगाना के एमबीबीएस दाखिलों में डोमिसाइल मामले में तेलंगाना सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बडी राहत।

तेलंगाना के एमबीबीएस दाखिलों में डोमिसाइल कोटा नियम को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने तेलंगाना हाई कोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें स्थायी निवासी को मेडिकल प्रवेश में डोमिसाइल कोटा का लाभ पाने के लिए लगातार चार साल तक तेलंगाना में पढ़ने या निवास करने की आवश्यकता नही है.

सीजीएआई बीआर गवई और जस्टिस के विनोद चंद्रन की पीठ ने यह फैसला दिया है.

डोमिसाइल के लाभ के लिए निवास की आवश्यकता नहीं

कोर्ट ने पांच अगस्त को इस मामले में सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था. तेलंगाना हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी. हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि डोमिसाइल कोटा का लाभ पाने के लिए तेलंगाना में चार साल तक पढ़ाई या निवास करने की आवश्यकता नहीं है.

तेलंगाना सरकार ने 2017 के मेडिकल और डेंटल कॉलेज प्रवेश नियमों (जो 2024 में संशोधित किए गए) के तहत राज्य कोटे में केवल उन्हीं छात्रों को पात्र माना था, जिन्होंने कक्षा 12 तक लगातार चार वर्षों तक राज्य में पढ़ाई की हो.

नियम वैध सरकारी आदेश व राष्ट्रपति की नोटिस पर आधारित

मामले की सुनवाई के दौरान तेलंगाना सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील सिंघवी ने कहा था कि डोमिसाइल का नियम एक वैध सरकारी आदेश और राष्ट्रपति की अधिसूचना पर आधारित है, और स्थायी निवासी की परिभाषा तय करना अदालतों के नहीं बल्कि राज्य सरकार का अधिकार है.

उन्होंने कहा था कि किसी भी डोमिसाइल नीति में कोई न कोई थ्रेशोल्ड तो आवश्यक होता है. सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा था, कई छात्र पढ़ाई के लिए कोटा जैसे शहरों में जाते हैं. क्या इसका मतलब है कि उन्हें डोमिसाइल का लाभ नहीं मिलेगा? हम नहीं चाहते कि ऐसे छात्रों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जाए.

तेलंगाना के मूल निवासी का क्या होगा

कोर्ट ने यह भी पूछा था कि उन लोगों का क्या होगा जो तेलंगाना के मूल निवासी थे, लेकिन राज्य विभाजन के बाद नौकरी के कारण आंध्र प्रदेश चले गए? कोर्ट ने तेलंगाना सरकार को चेतावनी दी थी कि या तो इस मुद्दे का समाधान निकाला जाए वरना कोर्ट आदेश पारित करेगा. कोर्ट ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा था कि विभाजन के बाद आंध्र प्रदेश चले गए, लेकिन तेलंगाना में ही निवास बनाए रखा.

कोर्ट ने पूछा था कि उन लोगों का क्या जिनके माता-पिता तेलंगाना से हैं, लेकिन नौकरी के लिए वहां चले गए. यह पहली बार नहीं है जब यह मामला न्यायिक जांच के दायरे में आया है.

ये भी पढ़ें: तेलंगाना के एमबीबीएस दाखिलों में डोमिसाइल कोटा नियम को चुनौती देने वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

56 minutes ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

1 hour ago

मुंबई के सड़कों पर उतरीं शर्लिन चोपड़ा! CJP को दिया समर्थन, SIR विवाद पर चुनाव आयोग को घेरा

Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…

1 hour ago

‘NATO न करे घेरने की भूल, वरना…’, कलिनिनग्राद को लेकर भड़के पुतिन, दे दी परमाणु बम हमले की चेतावनी

Vladimir Putin Nuclear Warning: यूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक…

1 hour ago

अब नहीं मिलेगी रसीद? अयोध्या राम मंदिर में बदला चेक से दान का नियम

अयोध्या राम मंदिर में 4 करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के बाद ट्रस्ट ने…

1 hour ago