पीएम मोदी, पुतिन और शी जिनपिंग एक साथ.
PM Modi In China: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi), रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से पहले एक साथ मुलाकात की. रूस के विदेश मंत्रालय ने इस मुलाकात का वीडियो शेयर किया और इसे ‘वीडियो ऑफ द डे’ बताया.
PM Modi पुतिन और जिनपिंग का वीडियो आया सामने
रूस के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को पीएम मोदी (PM Modi), रूसी राष्ट्रपति पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हुई मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया. मंत्रालय ने लिखा, “एससीओ शिखर सम्मेलन की शुरुआत से ठीक पहले, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग.”
रूसी विदेश मंत्रालय ने इस पल को ‘वीडियो ऑफ द डे’ बताया. तीनों नेताओं की यह मुलाकात एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान हुई. इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने एससीओ सम्मेलन के फोटो सेशन में विश्व नेताओं के साथ हिस्सा लिया था, जो क्षेत्रीय शिखर सम्मेलन से पहले एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक क्षण रहा.
🇷🇺🇮🇳🇨🇳 President of Russia Vladimir Putin, Prime Minister of India Narendra Modi, and President of China Xi Jinping just before the start of the #SCO Summit
📹 © https://t.co/1iwVtSG6SN pic.twitter.com/o1rqQWYhT7
— MFA Russia 🇷🇺 (@mfa_russia) September 1, 2025
तीनों नेता एक साथ दिखाई दिए
इस तस्वीर में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अन्य सदस्य देशों के नेता भी शामिल थे. पीएम मोदी ने फोटो सेशन से जुड़ी तस्वीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया. उन्होंने लिखा, “तियानजिन में एससीओ शिखर सम्मेलन में.” शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति शी और पुतिन के साथ बातचीत करते नजर आए, जो सक्रिय कूटनीति की वापसी का संकेत देता है.
बता दें कि चीन के तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में सदस्य देशों ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है. उन्होंने मृतकों और घायलों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि ऐसे हमलों के दोषियों, आयोजकों और प्रायोजकों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए.
यह भी पढ़ें- SCO Summit: पहलगाम हमले की सदस्य देशों ने की कड़ी निंदा, शहबाज शरीफ वैश्विक मंच पर हुए बेइज्जत, जानें, कैसे
इससे पहले, पीएम मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा था, “भारत पिछले चार दशकों से आतंकवाद का दंश झेल रहा है. कितने ही बच्चे खोए और कितने ही बच्चे अनाथ हो गए. अभी हाल ही में पहलगाम में आतंकवाद का बहुत ही घिनौना रूप देखा है. मैं इस दुख की घड़ी में हमारे साथ खड़े होने वाले मित्र देश के प्रति आभार व्यक्त करता हूं.”
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



