AI Jobs
AI Jobs: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का असर पहले सिर्फ नौकरियों पर दिख रहा था पर अब लगता है कि इससे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री भी अछूती नहीं है. चीन के मशहूर एक्टर शू पेंग (Xu Peng) अब बेरोजगार हो गए हैं. जो एक्टर कैमरे के सामने अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों के दिलों पर राज करता था, वो अब अपने गांव में सब्जियां बेच रहा है.
शू पेंग की गिनती चीनी ड्रामा वर्ल्ड में एक बड़े एक्टर के रूप में होती है. 30 साल के इस एक्टर ने चीन की प्रतिष्ठित सेंट्रल एकेडमी ऑफ ड्रामा से एक्टिंग की पढ़ाई की है. एक्टिंग क्षेत्र में आने के बाद पहले वो टीवी सीरियल्स में काम करते थे. धीरे-धीरे चीन में शॉर्ट ड्रामा अपनी पकड़ बनाने लगा.
जिसके बाद शू पेंग ने शॉर्ट ड्रामा इंडस्ट्री में कदम रख दिया. धीरे-धीरे लोगों को उनकी एक्टिंग पसंद आने लगी और उनकी किस्मत ऐसी पलटी कि उन्हें अब लीड रोल मिलने लगे.
शू पेंग ने कई शॉर्ट फिल्मों में काम किया. एक समय ऐसा समय आया कि शू पेंग एक-एक दिन में 15 से 16 घंटे तक शूटिंग में व्यस्त रहते थे. पर साल 2026 में सबकुछ बदल गया. धीरे-धीरे ड्रामा सेट की जगह कंप्यूटर स्क्रीन ने ले ली. अब शॉर्ट्स वीडियो की शूटिंग की जगह सबकुछ एआई से होने लगा.
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें- लिंक
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस समय चीन में 100 में से 95 शॉर्ट्स ड्रामा एआई जेनरेटेड होते हैं. साल 2026 के पहले तीन महीने में 1.28 लाख शॉर्ट ड्रामा रिलीज हुए, जिसमें 95 प्रतिशत एआई से बनाये गए थे. इसका खामियाजा ड्रामा में काम करने वाले कलाकारों को भुगतना पड़ा.
अपना आखिरी शॉर्ट ड्रामा पूरा करने के बाद शू पेंग चीन की फिल्म इंडस्ट्री के बड़े केंद्र हेंगडियन को छोड़कर अपने गांव लौट आए. अब उनकी दिनचर्या पूरी तरह बदल चुकी है. वह रोज सुबह परिवार की इलेक्ट्रिक गाड़ी से बाजार पहुंचते हैं और अपने दादाजी के साथ ताजी सब्जियां बेचते हैं.
एक अभिनेता को इस तरह सब्जियां बेचते देखकर उनके रिश्तेदार भी हैरान रह गए. हालांकि, शू पेंग की लोकप्रियता अब भी कम नहीं हुई है. कई प्रशंसक उन्हें पहचान लेते हैं और खास तौर पर बाजार में उनसे मिलने पहुंचते हैं. लोग उनके साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं और उनका हौसला भी बढ़ाते हैं.
चीनी मीडिया से बातचीत में शू पेंग ने कहा कि अभिनय उनके लिए केवल एक पेशा था. जब अभिनय का काम नहीं है, तो वह कोई दूसरा काम करके अपनी जिंदगी चला सकते हैं.
उन्होंने कहा कि जब तक मैं अपनी मेहनत से ईमानदारी की कमाई कर रहा हूं, तब तक मुझे किसी बात का अफसोस नहीं है. काम बदल सकता है, लेकिन इंसान नहीं बदलता.
ये भी पढ़ें- जापान को मिला समुद्र का खजाना! टोक्यो से 360 KM दूर मिला सबसे बड़ा गोल्ड रिजर्व
शू पेंग की कहानी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. उनके सब्जियां बेचने वाले वीडियो लाखों लोग देख रहे हैं. कुछ लोग इसे मनोरंजन की दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते असर से जोड़ रहे हैं, जबकि कई लोग उनके आत्मसम्मान, मेहनत और सकारात्मक सोच की तारीफ कर रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…
8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…
INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…
यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…
BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…
Governor Appointments India: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की…