दुनिया

Stampede in Yemen capital: यमन की राजधानी सना में भगदड़ मचने से 78 लोगों की मौत, रमजान के दौरान बांटी जा रही थी ज़कात

Stampede in Yemen capital: यमन की राजधानी सना में बुधवार देर रात वित्तीय सहायता वितरित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में भगदड़ मचने के कारण कम से कम 78 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए. हूती द्वारा संचालित गृह मंत्रालय के अनुसार, ओल्ड सिटी में व्यापारियों द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में सैकड़ों गरीब लोग एकत्र हुए थे और तभी अचानक वहां भगदड़ मच गई.

मंत्रालय के प्रवक्ता ब्रिगेडियर अब्देल-खलीक अल-अघरी ने आरोप लगाया कि स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय के बिना धन वितरित करने का कार्यक्रम आयोजित किए जाने के कारण यह हादसा हुआ.

हूती के टीवी चैनल ‘अल-मसीराह’ के अनुसार, बड़ी संख्या में घायल हुए लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी मोताहर अल-मारौनी ने बताया कि हादसे में 78 लोग मारे गए और घायलों में कम से कम 13 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. हूती विद्रोहियों ने उस स्कूल को तुरंत घेर लिया, जहां कार्यक्रम आयोजित किया गया था. वहां पत्रकारों सहित आम लोगों को फिलहाल जाने नहीं दिया जा रहा.

ये भी पढ़ें: ‘कनपटी पर बंदूक रखते ही अतीक ने कर दिया था पेशाब’- जब राजू पाल हत्याकांड में 15 साल पहले गिरफ्तार हुआ था माफिया

हूती द्वारा संचालित गृह मंत्रालय के अनुसार, इस संबंध में अभी तक दो आयोजकों को हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच जारी है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

क्या है महानदी विवाद, जिसके लिए दो राज्यों के मुख्यमंत्री करेंगे गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात

Mahanadi Water Dispute: गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों…

13 minutes ago

अभी तो तगड़ा बवाल काटेगा मॉनसून…! 22 राज्यों में चक्रवातीय तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Weather Update Today: 1 अक्टूबर 2026 को देश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और…

28 minutes ago

आज से ‘नो PUC, नो फ्यूल’ लागू! दिल्ली के पेट्रोल पंप पर जाने से पहले जांच लें सर्टिफिकेट, वरना जेब ढीली होना तय

Delhi News: दिल्ली सरकार ने सर्दियों में प्रदूषण रोकने के लिए सख्त कदम उठाया है.…

30 minutes ago

महीने के पहले ही दिन महंगाई का झटका! ATF और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, जानें नए रेट्स

ATF Price Hike: 1 अक्टूबर 2026 से तेल कंपनियों ने जेट फ्यूल (ATF) और कमर्शियल…

1 hour ago

रोहित शर्मा के शतक का जश्न क्यों इतना खास? जडेजा ने पूछा राज, हिटमैन ने दिया मजेदार जवाब

Rohit Sharma Century Celebration: वेस्टइंडीज के खिलाफ 101 रन बनाने के बाद रोहित शर्मा के…

1 hour ago

सोने-चांदी के दामों में फिर लौटी चमक! अक्टूबर के पहले दिन जोरदार तेजी, जानिए आज के भाव

लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद आज यानी 1 अक्टूबर को सोने और चांदी…

1 hour ago