सोचिए एक सुबह उठते ही आपके फोन पर मैसेज आ जाए कि आप अरबपति बन चुके हैं. आंखों में नींद हो पर दिल जोर से धड़क रहा हो. आप घबराकर UPI खोलते हैं और देखते हैं कि अकाउंट में 36 अंकों की रकम पड़ी है. इतना पैसा कि गिनने में ही जिंदगी निकल जाए. तब आपका रिएक्शन क्या होगा…कुछ इसी तरह का रिएक्शन ग्रेटर नोएडा के दीपक का था.
दरअसल उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दनकौर गांव में ऐसा ही माजरा देखने को मिला. जहां 20 साल का दीपक उस वक्त हैरान रह गया जब उसके खाते में अचानक से 1 अरब 13 लाख 55 हजार करोड़ रुपये आ गए. खाते में इतना पैसा खाते में आते ही दीपक कागजों में ही सही इलाके के सबसे अमीर लोगों में से एक बन गया. दीपक क्या उसका पूरा परिवार यह गिन ही नहीं पाया कि आखिर ये रकम कितनी है. बस ये पता था कि खाते में 36 अंकों वाली रकम है.
जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस भी खुद दंग रह गई. जैसे-तैसे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को इसकी सूचना दी.
पुलिस और बैंक की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी. जांच में पता चला कि यह पैसा तो बैंक के सिस्टम में दर्ज ही नहीं है. लेकिन ये रकम दीपक के मोबाइल पर दिख रही थी.
पुलिस और बैंक की टीम को ये समझ नहीं आ रहा है कि आखिर ये टेक्निकल गड़बड़ी है या साइबर फ्रॉड का कोई मामला है. मामले को देखते हुए बैंक ने खाते को फ्रीज कर दिया और इस मामले की जानकारी इनकम टैक्स विभाग को दे दी. आयकर और अन्य एजेंसियां मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि आखिर इस मनी ट्रांसफर का मेन सोर्स कहा हैं.
ये भी पढ़ें- मॉनसून सत्र के बीच आज हो रही NDA संसदीय दल की बैठक, पीएम मोदी करेंगे बैठक को संबोधित
वहीं मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग मजे लेने लगे. कोई दीपक को रील लाइफ अरबपति बता रहा है. तो कोई छोटा-मोटा देश खरीदने की नसीहत दे रहा. फिलहाल इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.
– भारत एक्सप्रेस
Bihar Police Result: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल जीडी परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है.…
Anant Singh News: बिहार MLC चुनाव में अनंत सिंह ने JDU के आधिकारिक उम्मीदवार नीरज…
Meditation Benefits: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जानिए कैसे नियमित ध्यान आपके मानसिक तनाव को…
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में त्योहारों के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट…
अल्पसंख्यक अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था 'वॉयस ऑफ पाकिस्तान माइनॉरिटी' की रिपोर्ट के…
Dhruv Rathee Detained: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और यूट्यूबर ध्रुव राठी को जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले…