Bharat Express DD Free Dish

ग्रेटर नोएडा का दीपक रातों रात बन गया 1,13,55,00,00,000 रुपये का मालिक, कहानी जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

Viral News: ग्रेटर नोएडा के दनकौर गांव में 20 साल का दीपक उस वक्त हैरान रह गया जब उसके खाते में अचानक से 1 अरब 13 लाख 55 हजार करोड़ रुपये आ गए. जांच में पता चला कि यह पैसा तो बैंक के सिस्टम में दर्ज ही नहीं है. लेकिन ये रकम दीपक के मोबाइल पर दिख रही थी.

Viral News

सोचिए एक सुबह उठते ही आपके फोन पर मैसेज आ जाए कि आप अरबपति बन चुके हैं. आंखों में नींद हो पर दिल जोर से धड़क रहा हो. आप घबराकर UPI खोलते हैं और देखते हैं कि अकाउंट में 36 अंकों की रकम पड़ी है. इतना पैसा कि गिनने में ही जिंदगी निकल जाए. तब आपका रिएक्शन क्या होगा…कुछ इसी तरह का रिएक्शन ग्रेटर नोएडा के दीपक का था.

दरअसल उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दनकौर गांव में ऐसा ही माजरा देखने को मिला. जहां 20 साल का दीपक उस वक्त हैरान रह गया जब उसके खाते में अचानक से 1 अरब 13 लाख 55 हजार करोड़ रुपये आ गए. खाते में इतना पैसा खाते में आते ही दीपक कागजों में ही सही इलाके के सबसे अमीर लोगों में से एक बन गया. दीपक क्या उसका पूरा परिवार यह गिन ही नहीं पाया कि आखिर ये रकम कितनी है. बस ये पता था कि खाते में 36 अंकों वाली रकम है.

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को दी गई सूचना

जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस भी खुद दंग रह गई. जैसे-तैसे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को इसकी सूचना दी.

पुलिस और बैंक की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी. जांच में पता चला कि यह पैसा तो बैंक के सिस्टम में दर्ज ही नहीं है. लेकिन ये रकम दीपक के मोबाइल पर दिख रही थी.

पुलिस और बैंक को समझ नहीं आई गड़बड़ी

पुलिस और बैंक की टीम को ये समझ नहीं आ रहा है कि आखिर ये टेक्निकल गड़बड़ी है या साइबर फ्रॉड का कोई मामला है. मामले को देखते हुए बैंक ने खाते को फ्रीज कर दिया और इस मामले की जानकारी इनकम टैक्स विभाग को दे दी. आयकर और अन्य एजेंसियां मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि आखिर इस मनी ट्रांसफर का मेन सोर्स कहा हैं.

ये भी पढ़ें- मॉनसून सत्र के बीच आज हो रही NDA संसदीय दल की बैठक, पीएम मोदी करेंगे बैठक को संबोधित

वहीं मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग मजे लेने लगे. कोई दीपक को रील लाइफ अरबपति बता रहा है. तो कोई छोटा-मोटा देश खरीदने की नसीहत दे रहा. फिलहाल इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read