Agra Suicide Attempt: ‘खेत मेरी लली का है, तू कैसे बेचेगा’ ससुराल वालों की इस अजीब जिद और साले की धमकी से खौफ खाकर आगरा का धीरज सीधे अरनौटा पुल पहुंच गया. कर्ज से परेशान 24 साल के पति ने जैसे ही पुल के जंगले से फंदा बांधकर नीचे छलांग लगाई, देखने वालों की सांसें थम गईं. हवा में झूलते युवक को देख राहगीरों ने बिना वक्त गंवाए उसे खींचकर बचा लिया. जेब से मिली खौफनाक चिट्ठी ने ससुराल वालों के ऐसे अतरंगी अत्याचार का खुलासा किया कि हर कोई सन्न रह गया.
मामला आगरा के बसई अरेला का है, जहां 3-4 लाख के कर्ज में डूबा धीरज अपनी 1 बीघा जमीन गिरवी रखना चाहता था. उसके घरवाले राजी थे, लेकिन सास-ससुर और साले अड़ गए और पत्नी को भड़काकर धमकी देने लगे. साले उमेश की धमकी से तंग आकर धीरज ने अरनौटा पुल से गले में फंदा लगाकर छलांग लगा दी.
राहगीरों ने ऐन वक्त पर उसे बचाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया. जेब से मिले सुसाइड नोट में धीरज ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और कर्ज न चुकाने देने के गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस ने खत जब्त कर जांच शुरू कर दी है.
कहते हैं न कि ‘जाको राखे साइयां मार सके न कोय’… कुछ ऐसा ही अजीब और रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर आगरा के बसई अरेला में देखने को मिला. एक तरफ 3-4 लाख का कर्ज, दूसरी तरफ अपनी ही पत्नी को भड़का चुके ससुराल वालों की धमकियाे से तंग आकर 24 साल के धीरज ने मौत का ऐसा रास्ता चुना जिसे देखकर राहगीरों की सांसें थम गईं. लेकिन, नियति को कुछ और ही मंजूर था.
UP के आगरा मे पत्नी से हुए विवाद के बाद युवक पुल पर पहुंचा.. फांसी का फंदा लगाकर पुल से लटक गया। यह दृश्य देख राहगीर दौड़े।देवदूत बनकर सामने आये.. एक मिनट के अंदर ही उसे वापस खींच लिया गया। मानो साँसे टूटने से पहले ही लौट आई। डरावनी वीडियो सामने आई है। #viralvídeo #Agra…
— TRUE STORY (@TrueStoryUP) July 24, 2026
गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे जब अरनौटा पुल पर आम दिनों की तरह गाड़ियां गुजर रही थीं, तभी धीरज कुमार नाम के युवक ने रस्सी निकाली, पुल के जंगले से फंदा बांधा और नीचे छलांग लगा दी. राहगीरों ने जैसे ही यह खौफनाक नजारा देखा, बिना एक पल गंवाए दौड़ पड़े. लोगों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए फंदे में लटके धीरज को खींचकर ऊपर निकाला. अगर राहगीर 10 सेकंड भी देर करते, तो शायद बहुत देर हो चुकी होती.
जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे धीरज की जेब से जब पुलिस को खत मिला, तो मामला सिर्फ कर्ज का नहीं बल्कि ससुराल वालों के ‘अजीबोगरीब कब्जे’ का निकला. धीरज पर 3 से 4 लाख रुपये का कर्ज था. वह इसे चुकाने के लिए अपने हिस्से की 1 बीघा जमीन गिरवी रखना चाहता था. धीरज के खुद के घरवाले तो राजी थे, लेकिन उसके ससुराल वाले (सास मल्ला देवी, ससुर चंद्रसैन/यशपाल, और साले सत्यवीर व उमेश) अड़ गए. ससुराल वालों का कहना था ‘यह खेत हमारी लड़की का है, हम इसे नहीं बिकने देंगे.’
हद तो तब हो गई जब साले उमेश ने धीरज को खुलेआम धमकी दे डाली, ‘तू दिल्ली आ, फिर तुझे बताता हूं कि खेत कैसे बेचता है’
राहगीरों द्वारा बचाए जाने के बाद धीरज को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगरा रेफर कर दिया. फिलहाल पुलिस ने जेब से बरामद सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें- पति को ले गए गुंडे, तो पत्नी ने किडनैप कर ली डॉन की मां… फिर जो हुआ, जानकर रह जाएंगे हैरान
-भारत एक्सप्रेस
Brij Bhushan Sharan Singh on Elon Musk: दिल्ली के कनॉट प्लेस में CJP के 'लहरा…
Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…
Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…
बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…
Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…
Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…