देश

पहाड़ से खिसकी चट्टान और जिंदा दफन हो गए 13 लोग! लाहौल-स्पीति में चीख-पुकार में बदला सफर

Himachal Rain Landslide: हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले की दूरदराज और दुर्गम पांगी घाटी में शुक्रवार को भारी चट्टान गिरने के कारण एक टाटा सूमो वाहन मलबे में दब गया. इस हादसे में 6 महीने के एक मासूम सहित 13 लोगों की मौत हो गई.

पिछले कई दिनों से इस क्षेत्र में लगातार भारी बारिश हो रही है. हादसा उदयपुर-पांगी मार्ग पर करूनाला के पास हुआ, जहां पहाड़ का बड़ा हिस्सा टूटकर वाहन पर गिर गया. मलबे में दबने के बाद वाहन में आग भी लग गई. वाहन में सवार 15 लोगों में से दो यात्री हादसे से कुछ क्षण पहले कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे. यह वाहन कुल्लू से पांगी जा रहा था.

लाहौल-स्पीति की उपायुक्त किरण बडाना ने बताया कि वाहन में चालक समेत 15 लोग सवार थे. यह वाहन उदयपुर-किलाड़ मार्ग से पांगी घाटी की ओर जा रहा था. यह सड़क भूस्खलन के कारण एक दिन पहले बंद कर दी गई थी. हादसे के बाद सीमा सड़क संगठन के जवानों ने तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू किया.

तेजी से चल रहे बचाव कार्य

भरमौर के विधायक जनक राज ने बताया कि चंबा और लाहौल-स्पीति के उपायुक्तों को राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए गए हैं.

पुलिस के अनुसार, उदयपुर-किलाड़ मार्ग बंद होने के कारण सभी यात्री एक दिन पहले टिंडी में फंस गए थे. सड़क खुलने के बाद वे पांगी के लिए रवाना हुए थे.

घटनास्थल पर पहुंची प्रशासन की टीम

पांगी के रेजिडेंट कमिश्नर अमनदीप सिंह ने बताया कि लाहौल स्पीति पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गईं. किलाड़-उदयपुर मार्ग, जो चंबा के दुर्गम इलाके से होकर गुजरता है, मानसून के दौरान अक्सर भूस्खलन और चट्टान गिरने की घटनाओं के लिए संवेदनशील माना जाता है.

खराब मौसम और लगातार गिर रहे मलबे के कारण राहत और बचाव कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह या अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें और केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें.

सीएम ने जताया दुख

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 26 जुलाई तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है.

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हादसे में 13 लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया. उन्होंने लाहौल स्पीति के उपायुक्त को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए.

ये भी पढ़ें- ‘या तो भूमिहार ब्राह्मण लिखो या दलित…’, बिहार विधानसभा में डिप्टी सीएम से भिड़ गए भाजपा विधायक

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने और घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए. साथ ही उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

(आईएएनएस के इनपुट पर आधारित)

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के लिए 9 मर्डर कराए, बाहूबली ने और क्या-क्या बताया?

बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…

10 minutes ago

फिर लौटी सोने-चांदी की चमक…! बाजार खुलते ही भाव में जबरदस्त उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट

Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…

37 minutes ago

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

58 minutes ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

58 minutes ago

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

1 hour ago

प्रदर्शन का हक या रोजी-रोटी? कनॉट प्लेस मार्च पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक- सब आपस में जुड़े हैं

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…

1 hour ago