अजब-गजब

चोरो के लिए युवक ने पड़ोसियों संग बिछाया अनोखा जाल, पकड़कर टेप से बांधा; देखें VIRAL VIDEO

Ajab Gajab: सोशल मीडिया पर इन दिनों इंडोनेशिया का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सुर्खियां बटोर रहा है. इंटरनेट पर वायरल हो रहे दावों के मुताबिक वहां एक युवक अपने घर में बार-बार हो रही चोरियों से इतना तंग आ चुका था कि उसने पुलिस के भरोसे बैठने के बजाय खुद ही एक्शन लेने की ठान ली.

चोरों को रंगे हाथ पकड़ने के लिए युवक ने अपने पड़ोसियों के साथ मिलकर एक तगड़ा प्लान बनाया और रात में घात लगाकर बैठ गया. हुआ भी वही जिसका अस युवक को शक था, देर रात चार लोग चोरी के इरादे से उसके घर में घुस आए. लेकिन इस बार पासा पलट चुका था. युवक और उसके पड़ोसियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए चारों संदिग्ध चोरों को दबोच लिया.

डक्ट टेप से बांधकर बनाया वीडियो

कहा जा रहा है कि चोरों को पकड़ने के बाद युवक ने उन्हें भागने का कोई मौका नहीं दिया और उन्हें डक्ट टेप से बुरी तरह बांध दिया. चोरों के इस ने रूप को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो कोई कार्टून कैरेक्टर हों. इसके बाद उसने बकायदा इसका एक वीडियो रिकॉर्ड किया जो अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है. हालांकि इस पूरी घटना की अभी तक कोई आधिकारिक या स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है.

कानून हाथ में लेना कितना सही?

यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है. कुछ लोग युवक की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं कि उसने बार-बार होने वाली चोरी से तंग आकर अपनी सुरक्षा खुद की. वहीं दूसरी तरफ एक बड़ा वर्ग ऐसा भी है जिसका मानना है कि चोरों को पकड़ना ठीक है लेकिन उन्हें बंधक बनाकर इस तरह का सुलूक करना कानून को हाथ में लेने जैसा है.

ये भी पढ़ें- चोर हो तो ऐसा! 1.53 करोड़ की सरकारी बस ही चुरा ले गया शातिर, कबूलनामा सुन पुलिस के भी उड़े तोते

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

2027 की तैयारी में जुटा अपना दल (एस), प्रतापगढ़ की जनसभा से सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का दिया संदेश

UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…

18 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

20 minutes ago

वर्धा में शिक्षा का महाकुंभ: डॉ. प्रीति अदाणी ने की AIHER दीक्षांत की अध्यक्षता, सीएम फडणवीस को मिली मानद उपाधि

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…

30 minutes ago

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

1 hour ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

1 hour ago