Categories: अजब-गजब

Ajab Gajab: शादी से पहले इस समलैंगिक कपल ने करवाया DNA टेस्ट, रिपोर्ट देख कपल को लगा बड़ा सदमा

Ajab Gajab: आज के समय में दुनिया कितनी आगे बढ़ चुकी है. आज आप आराम से अपनी फैमिली ट्री के बारे में जान सकते हैं. कई ऐसे हैं जो DNA टेस्ट करवाते हैं, जिससे उन्हें अपने भविष्य के बारे में चीजें पता चल सके, लेकिन कभी-कभी DNA टेस्ट करवाना भारी भी पड़ जाता है.

ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कई बार DNA टेस्ट में हैरान कर देने वाले खुलासे हो जाते हैं. इन दिनों ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें एक शख्स ने ऐसे ही अपने पार्टनर का DNA टेस्ट करवाया और इसके बाद जब रिपोर्ट सामने आई तो उसके होश उड़ गए.

DNA टेस्ट की रिपोर्ट देखकर हो रहा पछतावा

बता दें ब्रिटिश वेबसाइट मिरर में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, एक शख्स ने अपने रेडिट पर कहानी शेयर करते हुए लिखा, मैं और मेरा मंगेतर (पार्टनर) एक समलैंगिक रिश्ते में लंबे समय हैं, जिसके बाद अब हम दुनिया के सामने अपने इस रिश्ते को नाम देने के लिए अगले महीने शादी का प्लान कर रहे हैं. अपनी इस शादी को लेकर हम दोनों काफी खुश थे कि मैं किस्से प्यार करता हूं उसके साथ रिश्ते में बंधने जा रहे हैं. वहीं उन्होंने लिखा, अब मजे-मजे में मैंने अपने पार्टनर DNA टेस्ट करवा लिया, लेकिन रिपोर्ट देखकर अब मुझे पछतावा हो रहा है.

यह भी पढ़ें : OMG! आखिर क्यों इस महिला ने अपने मृत पिता के शरीर को सालों तक घर में छिपाए रखा, जानें वजह

रिपोर्ट देख सदमे में चला गया पार्टनर

इसके आगे शख्स ने लिखा कि टेस्ट के कुछ घंटे बाद हम प्लेन में सफर कर रहे थे, जहां मुझे DNA टेस्ट की रिपोर्ट मिली, जिसे देखकर मैं सदमे में आ गया. पता चला कि मेरा मंगेतर असल में मेरा चचेरा भाई है. इस रिपोर्ट के बारे में मैंने जैसे ही अपने पार्टनर को इसकी जानकरी दी, तो वो सदमे में चला गया. जीवन के इस पड़ाव पर मुझे समझ ही नहीं आ रहा है कि मैं कैसे इस सच का सामना करूं. वहीं अब जैसे ही ये पोस्ट इंटरनेट पर आया ये तुरंत ही वायरल हो गया और लोगों ने इस पर कमेंट करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने कमेंट कर कहा- ‘आप एक दूसरे को प्यार करते हैं, एक रिश्ते की शुरुआत के लिए बस इतना ही काफी है’. इसी तरह लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है.

Uma Sharma

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

5 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

5 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

6 hours ago