फोटो-सोशल मीडिया
Ajab Gajab: चाहे महिला हो या पुरुष सभी सुंदर दिखना चाहते हैं और बाल के मामले में तो और भी सतर्क रहते हैं. अगर जरा भी सफेद बाल हुए तो तुरंत उसे काला करने के तमाम उपाय करते हैं और हेयर डाई लगाते हैं. इसी को लेकर एक खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें एक शख्स का चेहरा सूजा हुआ है और दावा किया जा रहा है कि हेयर डाई लगाने के बाद उसका ये हाल हुआ है. ये शख्स इंग्लैंड का है.
डेली स्टार न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार लैंकशायर के ब्लैकबर्न (Blackburn, Lancashire) में रहने वाले 27 साल के रायन ब्रिग्स (Ryan Briggs) पिछले महीने यानी 27 जुलाई को अपनी मां के घर गए थे. इस दौरान उन्होंने देखा कि उनके कुछ-कुछ बाल सफेद हो गए थे. इस वजह से उनकी मां ने उन्हें एक हेयर डाई बालों में लगाने के लिए दिया. उन्होंने डाई लगाने से पहले उस डाई का पैच टेस्ट नहीं किया, यानी बाल के छोटे हिस्से में लगाकर टेस्ट नहीं किया और सीधे पूरे बालों में लगा लिया.
ये भी पढ़ें-ब्रह्मयोनि पहाड़ी पर वैज्ञानिकों ने खोजी यह अमूल्य औषधि, मधुमेह से बचाने और मोटापा कम करने में बड़ी सहायक
इसके बाद उनको सिर में जलन सी महसूस हुई, लेकिन उन्होंने इसे इग्नोर किया और उनको लगा कि ये एक नॉर्मल बात होगी. रिपोर्ट में बताया गया है कि उन्होंने रात में सिर पर डाई लगाया था और जब दूसरे दिन सुबह उठे तो शीशे में अपना चेहरा देखकर वह हैरान रह गए थे. उनकी चेहरा गुब्बारे की तरह से सूजा हुआ था. उनकी ये तस्वीर भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि उनका चेहरा पूरी तरह से सूजा हुआ है और माथे पर भी सूजन है आंखें भी सूज गई हैं.
हालांकि इस बात को उन्होंने इग्नोर किया और ऑफिस चले गए लेकिन धीरे-धीरे उनकी हालत बिगड़ गई और फिर उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया और फिर जांच से पता चला कि उन्हें paraphenylenediamine (PPD) से रिएक्शन हुआ है. ये केमिकल हेयर डाई में आसानी से मिलता है. उन्हें अस्पताल में 13 घंटे बिताने पड़े और फिर उनकी तकलीफ को कम करने के लिए अगले 5 दिनों तक उन्हें हर दिन 25 टैबलेट खाने के लिए दिया गया. शख्स को लगा कि वह जब सोकर दूसरे दिन उठेंगे तो ठीक हो जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उनको ठीक होने में कई दिन लग गए. फिलहाल अब उनका चेहरा नॉर्मल हो गया है. इसके बाद उन्होंने दोबारा हेयर डाई नहीं लगाने के लिए कसम खा ली है. जानकार बताते हैं कि कई लोगों को हेयर डाई से समस्या हो जाती है. इसलिए इसे लगाने से पहले शरीर के किसी भी हिस्से में इसे लगाकर जरूर चेक कर लें.
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…