ट्रेंडिंग

दुनिया के 7 सबसे अमीर शख्स, जिनकी दौलत से जुड़ी बातें आपको चौंका देंगी

क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि कोई इंसान हर घंटे एक करोड़ रुपये खर्च करता रहे और फिर भी उसकी संपत्ति खत्म होने में 200 साल लग जाए? यह सुनने में भले ही फिल्मी लगे, लेकिन हकीकत में ऐसा ही है और दिलचस्प बात यह है कि ऐसा शख्स दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में भी टॉप पर नहीं है. आइए जानते हैं ऐसे ही सात टॉप अरबपतियों और उनकी बेशुमार दौलत से जुड़े हैरान कर देने वाले तथ्यों के बारे में.

गूगल के दो को-फाउंडर

गूगल के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन दुनिया के सातवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं. उनकी कुल संपत्ति करीब 133 अरब डॉलर यानी लगभग 11 लाख करोड़ रुपये है. अगर सर्गेई ब्रिन हर दिन 1 करोड़ रुपये खर्च करें, तब भी उनकी संपत्ति खत्म होने में 2,000 साल लगेंगे. उन्होंने गूगल के जरिए न सिर्फ इंटरनेट की दुनिया को बदला, बल्कि खुद को अमीरी की ऊंचाइयों पर भी पहुंचा दिया.

लैरी पेज, जो गूगल के ही दूसरे को-फाउंडर हैं, की कुल नेटवर्थ करीब 140 अरब डॉलर है, यानी करीब 12 लाख करोड़ रुपये. उनके पास न्यूजीलैंड में एक प्राइवेट आइलैंड है और वो फ्लाइंग कार टेक्नोलॉजी जैसे प्रोजेक्ट्स में भी निवेश कर चुके हैं. अगर चाहें तो अकेले ही पाकिस्तान जैसा देश का सारा कर्ज चुका सकते हैं.

वॉरेन बफेट: संपत्ति 114 अरब डॉलर

अब बात करते हैं शेयर बाजार के दिग्गज और दुनिया के सबसे समझदार निवेशकों में से एक वॉरेन बफेट की. इनकी संपत्ति लगभग 114 अरब डॉलर है, जो करीब 9.5 लाख करोड़ रुपये होती है. बफेट आज भी उसी पुराने घर में रहते हैं, जिसे उन्होंने 1958 में खरीदा था. उनके पास इतनी दौलत है कि अगर वे अमेरिका के हर नागरिक को 20,000 रुपये भी दें, तो भी अरबों रुपये उनके पास बच जाएंगे.

ओरैकल के फाउंडर लैरी एलिसन

ओरैकल कंपनी के फाउंडर लैरी एलिसन की कुल संपत्ति करीब 192 अरब डॉलर है, यानी लगभग 16 लाख करोड़ रुपये. उनके पास हवाई में एक पूरा टापू है और वह सुपर यॉट्स, प्राइवेट जेट्स और लग्जरी विला के मालिक हैं. अगर वे हर साल एक नया प्राइवेट जेट खरीदें तो भी उनके पैसों में कोई खास कमी नहीं आएगी.

फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसी कंपनियों के मालिक मार्क जुकरबर्ग आज दुनिया के तीसरे सबसे अमीर इंसान हैं. उनकी नेटवर्थ करीब 214 अरब डॉलर यानी 18 लाख करोड़ रुपये है. कैलिफोर्निया में उनके पास करोड़ों की प्रॉपर्टी है और सोशल मीडिया से हर दिन पैसा बरसता है. अगर वो हर घंटे 1 करोड़ रुपये खर्च करें तो भी उनकी संपत्ति उड़ाने में 205 साल लग जाएंगे.

अमेजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस

अमेजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस की दौलत करीब 219 अरब डॉलर है, यानी लगभग 18.5 लाख करोड़ रुपये. उनके पास दुनिया की सबसे महंगी यॉट्स में से एक है जिसकी कीमत करीब 5,000 करोड़ रुपये है. इतना पैसा है कि अगर वे भारत के हर नागरिक को एक स्मार्टफोन गिफ्ट करें, तो भी अरबपतियों की लिस्ट में ऊपर ही रहेंगे.

टेस्ला, स्पेसएक्स के फाउंडर एलन मस्क

अब आते हैं सबसे टॉप, यानी एलन मस्क पर. टेस्ला, स्पेसएक्स और न्यूरालिंक जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क की कुल संपत्ति लगभग 352 अरब डॉलर है, जो करीब 30 लाख करोड़ रुपये के बराबर है. एलन मस्क हर वो सपना पूरा कर रहे हैं जो अब तक सिर्फ साइंस फिक्शन फिल्मों में देखा गया था—स्पेस ट्रेवल, ब्रेन चिप, रोबोटिक टेक्नोलॉजी. उनके पास इतनी दौलत है कि वो चाहें तो भारत का पूरा सालाना बजट अकेले संभाल सकते हैं.


ये भी पढ़ें: सूटकेस में गर्लफ्रेंड! बॉयज हॉस्टल में एंट्री का गजब तरीका, हैरान कर देने वाला Video आपने देखा क्या?


– भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

शेख हसीना के लौटने की अटकलों से गरमाया बांग्लादेश का माहौल, ढाका एयरपोर्ट के पास फटे बम

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अगले महीने संभावित वापसी की अटकलों के बीच…

8 minutes ago

बहन से बात करने की मिली खौफनाक सजा! शराब पार्टी के बाद युवक की हत्या, गंगनहर में फेंका शव

Meerut Murder Case: मेरठ के सिंघावली गांव में युवती से बातचीत की रंजिश में रोहित…

31 minutes ago

नवी मुंबई में चर्चित यूट्यूबर Ex-Muslim Sahil पर जानलेवा हमला, LIVE आकर बोले- ‘अब साहिल नहीं रुकेगा’

चर्चित यूट्यूबर 'एक्स-मुस्लिम साहिल' ने सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो जारी कर दावा किया है…

37 minutes ago

NCR में AQI अचानक क्यों हो गया कम? जानें जुर्माने और पराली जलाने के 6,433 मामलों का असर

NCR AQI Improvement: पंजाब में 16 नवंबर 2026 तक पराली जलाने की 6,433 घटनाएं दर्ज…

1 hour ago

खालिस्तानी आतंकी पन्नू के निशाने पर अमिताभ बच्चन, अलर्ट पर मुंबई पुलिस

खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अमिताभ बच्चन को धमकी देते हुए 19 से 27…

1 hour ago