देश

बंगाली नववर्ष की पीएम मोदी ने शुभकामनाएं, बोले- मुझे आशा है कि आप लोगों की सभी इच्छाएं इस वर्ष पूरी होंगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मंगलवार को बंगाली नववर्ष की शुभकामनाएं दी. उन्होंने इस संबंध में अपने सोशल मीडिया ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट भी किया, जिसमें उन्होंने कहा, मुझे आशा है कि आप लोगों की सभी इच्छाएं इस वर्ष पूरी होंगी.

PM Modi ने दी शुभकानाएं

पीएम मोदी (PM Modi) ने अपने पोस्ट में ग्रीटिंग के जरिए ‘पोइला बोइशाख’ की शुभकामनाएं दी. ग्रीटिंग अंग्रेजी के साथ बांग्ला भाषा में भी पोस्ट किया गया. पीएम ने कहा कि मुझे आशा है कि आप लोगों की सभी इच्छाएं इस वर्ष पूरी होंगी. मैं सभी लोगों की खुशी, सफलता, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं.

बंगाली नववर्ष को बंगला नबो-बार्शो के नाम से भी जाना जाता है. यह बंगाली कैलेंडर का पहला दिन है. इसे नए साल के दिन के रूप में मनाया जाता है. इसे बैशाख पर मनाया जाता है, जो सामान्यतः 14 या 15 अप्रैल को होता है. इस साल यह 15 अप्रैल को मनाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- 14 साल बाद पूरा हुआ रामपाल कश्यप का संकल्प, पीएम मोदी ने पहनाए जूते

आमतौर पर, पोइला बैसाख 2025 खुशी और एक नई शुरुआत का समय होता है. घर सुंदर ढंग से सजाए जाते हैं, नए कपड़े पहने जाते हैं, बाजारों में रौनक रहती है, और परिवार मिलकर दावतें करते हैं. इस दिन की शुरुआत अक्सर मंदिरों में पूजा-अर्चना से होती है, जहां लोग आने वाले साल के लिए आशीर्वाद मांगते हैं. व्यापारियों के लिए, यह नए काम शुरू करने और नए खाते खोलने का समय होता है, जो तरक्की और नएपन का प्रतीक है. किसान इस दिन को नई फसल के मौसम की शुरुआत मानते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

छावनी में तब्दील जंतर-मंतर, 35 हजार जवान तैनात, प्रदर्शन से पहले जनपथ पर हुड़दंगियों की गिरफ्तारी

Jantar Mantar Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर सीजेपी…

11 minutes ago

Sarvpitr Amavasya: एक जिद ने कैसे बदल दिया पितृ लोक का नियम? जानिए अच्छोदा की कहानी

सर्वपितृ अमावस्या की पौराणिक कथा अच्छोदा और पितर अमावसु से जुड़ी है. मत्स्य पुराण में…

24 minutes ago