James Bond 007 License Plate: केरल के एक प्रमुख टेक अरबपति, वेणु गोपालकृष्णन, ने हाल ही में अपनी नई Lamborghini Urus Performante (लेम्बोर्गिनी उरुस परफॉर्मेंट) के लिए एक ऐसी वीआईपी लाइसेंस प्लेट खरीदी, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. उन्होंने अपनी कार के लिए “KL 07 DG 0007” नंबर प्लेट चुनी है, जिसकी कीमत है 45.99 लाख रुपये. इस असाधारण खरीद के साथ, यह केरल राज्य में अब तक का सबसे महंगा कार रजिस्ट्रेशन नंबर बन गया है.
यह खास नंबर प्लेट 7 अप्रैल को केरल मोटर व्हीकल्स डिपार्टमेंट की ऑनलाइन नीलामी में बेची गई. इस नीलामी में कोच्चि स्थित आईटी कंपनी लिटमस7 सिस्टम्स कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक और सीईओ गोपालकृष्णन ने भाग लिया और भारी बोली लगाकर यह ‘007’ नंबर हासिल किया, जो कार प्रेमियों के बीच बेहद लोकप्रिय है. इस नंबर के लिए बोली की शुरुआत 25,000 रुपये से हुई थी, लेकिन यह धीरे-धीरे लाखों रुपये तक पहुंच गई और आखिरकार 45.99 लाख रुपये में बिक गई.
यह नंबर प्लेट सिर्फ एक साधारण नंबर नहीं है. ‘0007’ नंबर से लोग जेम्स बॉन्ड के किरदार की याद करते हैं, जो इस नंबर को और भी खास बनाता है. यही कारण है कि इस नंबर को पाने के लिए इतनी बड़ी रकम चुकाई गई. गोपालकृष्णन की लेम्बोर्गिनी को यह नंबर और भी आकर्षक बना देता है.
गोपालकृष्णन की यह लेम्बोर्गिनी उरुस परफॉर्मेंट अपने आप में बेहद खास है. इसका लाइम ग्रीन रंग इसे और भी यूनिक बनाता है. लगभग 4 करोड़ रुपये की इस कार को गोपालकृष्णन ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो के जरिए सभी को दिखाया और इस नई कार को लेकर अपनी खुशी भी जाहिर की.
इसे भी पढ़ें- दुनिया के 7 सबसे अमीर शख्स, जिनकी दौलत से जुड़ी बातें आपको चौंका देंगी
-भारत एक्सप्रेस
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 3 साल और 5 साल के लॉ कोर्स में दाखिले…
Delhi Children Lung Health: दिल्ली में वायु प्रदूषण का बच्चों की सेहत पर गंभीर असर…
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के गंभीर हालात पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है. वहीं, दिल्ली…
दिल्ली हाईकोर्ट ने अमिताभ बच्चन के व्यक्तित्व अधिकारों से जुड़े मामले में चार प्रतिवादियों के…
Agniveer Agnipath Scheme Clarification: रक्षा अधिकारियों ने अग्निपथ योजना के नए नियमों को लेकर संशय…
Donald Trump Diwali: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में भारतीय…