आजकल हाईवे के ढाबों पर खाने के नाम पर लूट मचना कोई नई बात नहीं है, लेकिन महाराष्ट्र के ठाणे से जो खबर आई है, उसने सबको हैरान कर दिया है. यहां एक ट्रक ड्राइवर को सिर्फ इसलिए पीट दिया गया क्योंकि उसने खाने की ‘आसमान छूती’ कीमतों पर सवाल उठाने की हिम्मत की थी. मामला अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है और लोग ढाबा मालिक की इस दादागिरी पर जमकर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं.
यह घटना ठाणे जिले के भिवंडी इलाके की है, जो नासिक हाईवे और समृद्धि एक्सप्रेसवे के पास स्थित है. यहां ‘पंजाबी खालसा होटल’ नाम के एक ढाबे पर ट्रक ड्राइवर नरेंद्र तोमर खाना खाने रुके थे. उन्होंने साधारण सा खाना ऑर्डर किया, मात्र 4 रोटी और आधी प्लेट सब्जी. लेकिन जब बिल हाथ में आया, तो उनके होश उड़ गए. इस मामूली से खाने के लिए उनसे 180 रुपये मांगे गए.
आम तौर पर हाईवे के ढाबे किफायती खाने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन यहां का गणित कुछ और ही था. नरेंद्र को लगा कि यह सरेआम लूट है, इसलिए उन्होंने विरोध दर्ज कराने के लिए अपने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया ताकि वे दुनिया को दिखा सकें कि यहां किस तरह से वसूली हो रही है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही नरेंद्र ने रिकॉर्डिंग शुरू की, ढाबा मालिक (जिसे लोग ‘बाबा’ कह रहे थे) और उसका स्टाफ आगबबूला हो गया. मालिक ने आव देखा न ताव, सीधे नरेंद्र पर हमला कर दिया. पहले तो उसे गंदी गालियां दी गईं और फिर सरेआम एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया. इसके बाद ढाबे का स्टाफ भी पीछे नहीं रहा और सबने मिलकर उस गरीब ड्राइवर की पिटाई शुरू कर दी.
हैरानी की बात यह है कि यह सब कुछ सरेआम हुआ, लोग तमाशबीन बने रहे, लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव करने की जहमत नहीं उठाई.
जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया, कमेंट्स की बाढ़ आ गई. लोग पूछ रहे हैं कि क्या अब अपनी जेब कटने पर सवाल पूछना भी गुनाह है?
कुछ यूजर्स ने लिखा कि “हाईवे के इन ढाबों पर गुंडागर्दी चरम पर है”, तो किसी ने कहा कि “180 रुपये में आधी प्लेट सब्जी और 4 रोटी कौन सा लग्जरी खाना है?”
वीडियो वायरल होने के बाद भिवंडी पुलिस हरकत में आई है. ड्राइवर नरेंद्र तोमर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी ढाबा मालिक और उसके स्टाफ के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: जाको राखे साइयां, मार सके न कोई: बेकाबू स्कॉर्पियो की फिल्मी कलाबाजी, पर अंदर बैठे लोग निकले सेफ
-भारत एक्सप्रेस
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…
Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…
Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…
राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सरकारी स्कूल…
साइबर ठगों ने वॉट्सऐप पर लोगों को ठगने का नया तरीका निकाला है. बैंक खाते…
बिहार में जेडीयू विधायक अनंत सिंह का एक बयान चर्चा में है, जिसमें उन्होंने नीतीश…