Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

आंध्र प्रदेश के नंद्याल में बस और लॉरी की टक्कर, आग लगने से दो की मौत

Nandyal Bus Accident: नंद्याल जिले में गुरुवार तड़के एक निजी बस और कंटेनर लॉरी की टक्कर के बाद आग लग गई. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 36 यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Nandyal Bus Accident: गुरुवार तड़के आंध्र प्रदेश के नंद्याल जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ. रात करीब 1:30 बजे नेलोर से हैदराबाद जा रही एक निजी बस का दाहिना टायर अचानक फट गया. टायर फटते ही चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और बस डिवाइडर पार कर सामने से आ रही कंटेनर लॉरी से जा टकराई. लॉरी में मोटरसाइकिलें भरी हुई थीं. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन तुरंत आग की लपटों में घिर गए.

यात्रियों की जान बची

जैसे ही आग लगी, बस में अफरा-तफरी मच गई. लेकिन स्थानीय लोगों, बस क्लीनर और कंडक्टर ने तुरंत खिड़कियां तोड़कर यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया. इसी वजह से बस में मौजूद 36 लोग सुरक्षित बाहर निकल पाए. चार यात्रियों को हल्की चोटें और फ्रैक्चर आए हैं, जिन्हें नंद्याल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

दो लोगों की मौत

इस हादसे में बस चालक और लॉरी चालक की मौके पर ही मौत हो गई. दोनों गंभीर रूप से घायल हुए और आग की चपेट में आने से बच नहीं सके. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है.

बस-लॉरी पूरी तरह जलकर राख

आग इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड को इसे बुझाने में कई घंटे लगे. जब तक आग पर काबू पाया गया, बस और लॉरी पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे. इस दौरान हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और वाहनों की आवाजाही बाधित रही.

मामले की जांच जारी

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में साफ हुआ कि हादसा बस का टायर फटने से हुआ. फिलहाल पुलिस आरोपियों की कोई भूमिका नहीं मान रही है और तकनीकी कारणों को ही जिम्मेदार बता रही है.

ये भी पढ़ें-दिल्ली के मंगोलपुरी में युवक की चाकू से हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

पहले भी हुआ था हादसा

आंध्र प्रदेश के कर्नूल जिले में अक्टूबर 2025 में भी एक बस हादसे में आग लगने से 20 लोगों की मौत हुई थी. नंद्याल की यह घटना एक बार फिर से रात में चलने वाली लंबी दूरी की बसों की सुरक्षा और वाहनों की तकनीकी जांच पर गंभीर सवाल खड़े करती है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital