China Viral Video: प्राकृतिक आपदा के बीच अगर सबसे खौफनाक मंजर देखना हो, तो चीन की इस घटना को देख लीजिए. चीन में भारी बारिश और बाढ़ के कहर के बीच एक स्नेक ब्रीडिंग फार्म टूट गया, जिसके बाद करीब 900 जहरीले सांप बाढ़ के पानी में तैरते हुए रिहायशी इलाकों की तरफ निकल पड़े हैं. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो देख लोग सहम गए हैं.
चीन के देंगवेई गांव में टाइफून के कारण आई बाढ़ में एक स्नेक फार्म टूट गया. इससे करीब 900 जहरीले कोबरा और अन्य सांप बाहर निकलकर बाढ़ के पानी में तैरने लगे हैं. सांपों के इस आतंक के कारण कई लोगों को सांप काटने की खबरें भी हैं. प्रशासन ने 10 सदस्यों की रेस्क्यू टीम तैनात की है और लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी है.
चीन के गुआंग्शी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां के हेंगझोउ स्थित देंगवेई गांव में टाइफून ‘मेयसाक’ के कारण मूसलाधार बारिश हुई, जिससे पूरा इलाका बाढ़ की चपेट में आ गया. इसी तबाही के बीच बाढ़ का पानी एक कमर्शियल स्नेक ब्रीडिंग फार्म में घुस गया. पानी के तेज बहाव के कारण फार्म की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं और वहां रखे करीब 900 सांप देखते ही देखते आजाद हो गए. बताया जा रहा है कि बाहर निकले सांपों में बेहद खतरनाक और जहरीले कोबरा भी शामिल हैं.
इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सांपों का आतंक फैल गया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि रिहायशी इलाकों की सड़कों और गलियों में भरे बाढ़ के पानी के ऊपर सैकड़ों सांप तैर रहे हैं.इस भयानक मंजर को देखकर आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है. स्थानीय प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेते हुए प्रभावित ग्रामीणों को घरों के अंदर ही रहने की सख्त हिदायत दी है और बिना वजह पानी में न उतरने की अपील की है.
Floods in Guangxi’s Hengzhou just got worse.
900+ snakes escaped a destroyed farm, venomous ones among them.
Locals wading through water now dodging bites, one already hospitalized.
When disaster hits, the secondary threats are brutal.
Stay safe out there. pic.twitter.com/rlmNNZVVtu
— The Great Translation Movement 大翻译运动 (@TGTM_Official) July 7, 2026
वहीं, इस रीढ़ कंपा देने वाली स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने 10 एक्सपर्ट्स की एक विशेष रेस्क्यू टीम तैनात की है. यह टीम फिशिंग नेट, स्टन गन और आधुनिक उपकरणों की मदद से पानी में तैर रहे सांपों को पकड़ने की कोशिश कर रही है. चीन की स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाढ़ के पानी में छिपे इन सांपों ने कुछ ग्रामीणों को काट भी लिया है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है. प्रभावित इलाकों में फिलहाल जरूरी दवाओं और मेडिकल सुविधाओं की किल्लत भी देखी जा रही है. सोशल मीडिया पर लोग इसे किसी भी इंसान का ‘सबसे डरावना सपना’ बता रहे हैं.
यह भी पढ़ें: वर्दी का रौब और सरेआम गुंडागर्दी; मेरठ के बेलगाम सिपाही का वीडियो वायरल
-भारत एक्सप्रेस
Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…
Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका में ECI के फैसलों में कथित एकतरफा निर्णय…
दिल्ली के बहुप्रतीक्षित बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…
सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी चीनी निवेश ऐप (LOXAM) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भूपेश…
Nepal Weather Update: नेपाल में पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ से दो दिन में 27…