मनोरंजन

‘अब कभी शादी नहीं करूंगी’, तलाक के बाद अकांक्षा चमोला का बड़ा फैसला, बायसेक्शुअल होने पर भी खुलकर बोलीं

Akanksha Chamola marriage statement: अभिनेत्री आकांक्षा चमोला ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा बयान दिया है. अभिनेता गौरव खन्ना से तलाक और अपनी सेक्शुअलिटी को लेकर चर्चा में रहने वाली आकांक्षा ने साफ कहा है कि अब वह दोबारा शादी नहीं करेंगी. उनका कहना है कि अब वह अपनी जिंदगी अपने दम पर और अकेले जीना चाहती हैं. नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ के हालिया एपिसोड में आकांक्षा अपनी करीबी दोस्त पामेला सेरेना के साथ बातचीत के दौरान अपने दिल की बात साझा करती नजर आईं.

शादी से मन भर गया है- अकांक्षा चमोला

बातचीत के दौरान आकांक्षा ने बताया कि जब उनकी शादी अभिनेता गौरव खन्ना से हुई थी, तब वह महज 24 साल की थीं. इस पर पामेला ने कहा कि उनकी उम्र अभी भी कम है और भविष्य में उन्हें एक अच्छा जीवनसाथी मिल सकता है.

इस पर आकांक्षा ने दो टूक जवाब देते हुए कहा, “नहीं, मैं दोबारा शादी नहीं करना चाहती. मेरा मन अब शादी से भर गया है. जिंदगी में पहली बार मैं अकेले रहूंगी. न माता-पिता के घर और न ही पति के घर, बल्कि मेरा अपना घर होगा और मैं अपनी जिंदगी उसी में बिताऊंगी.”

बायसेक्शुअल होने का भी किया खुलासा

इससे पहले शो के ‘जजमेंट डे’ एपिसोड में आकांक्षा ने अपनी सेक्शुअलिटी को लेकर भी खुलकर बात की थी. उन्होंने बताया कि वह बायसेक्शुअल हैं और शादी से पहले महिलाओं के साथ भी रिश्तों में रह चुकी हैं.

आकांक्षा ने कहा कि उनके कुछ महिलाओं के साथ रिश्ते रहे हैं. हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि वे बहुत अधिक अंतरंग नहीं थे, लेकिन उन्होंने महिलाओं के साथ भावनात्मक जुड़ाव महसूस किया. उनका कहना था कि महिलाओं के साथ उन्हें ज्यादा सहजता और अपनापन महसूस होता है.

यह भी पढ़ें: आमिर खान ही नहीं, ये 5 बॉलीवुड स्टार भी कर चुके हैं तीन-तीन शादियां, रिश्तों को लेकर रहे चर्चा में

शो में कई चर्चित चेहरे भी हैं शामिल

फिलहाल ‘लॉक अप: सच या सजा’ में आकांक्षा चमोला के अलावा राम कपूर, धीरज धूपर, शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा, रियाज अली, सुनीता आहूजा, श्रेया कालरा, योगेश रावत, सूफी मोतीवाला, माधुरी जैन ग्रोवर और अन्य कई चर्चित चेहरे नजर आ रहे हैं.

गौरतलब है कि ‘लॉक अप’ का पहला सीजन 2022 में आया था, जिसे कंगना रनौत ने होस्ट किया था. उस सीजन में करण कुंद्रा जेलर की भूमिका में थे और कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी विजेता बने थे. दूसरे सीजन में प्रतियोगियों को टास्क पूरे कर इन-गेम करेंसी कमानी होती है, जिसके जरिए उन्हें खाने और अन्य जरूरी सुविधाएं मिलती हैं.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव के रिजल्ट घोषित करने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव के नतीजे घोषित करने पर रोक लगा…

8 minutes ago

लो जी! युवक ने इंद्रदेव पर करा दी शिकायत, बारिश से तंग आकर DM से बोला- दिव्य संपर्क से रोक लगवाओ

Hardoi Indra Dev Complaint: उत्तर प्रदेश के हरदोई में लगातार बारिश से तंग आकर युवक…

20 minutes ago

अब ब्रांड्स के नाम से पहचाने जाएंगे रेलवे प्लेटफॉर्म, नंबर से पहले होगा कंपनियों का प्रचार; कमाई बढ़ाने का नया फॉर्मूला

भारतीय रेलवे ने अपनी आय बढ़ाने और गैर-किराया राजस्व मजबूत करने के लिए व्यस्त स्टेशनों…

33 minutes ago

दिल्ली वालों के लिए बड़ी खबर! बारापुला फेज-3 शुरू, गृह मंत्री अमित शाह ने किया उद्घाटन

दिल्ली के बारापुला फेज 3 का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया. 3.5…

38 minutes ago

गिनती ही नहीं थम रही! उत्तर प्रदेश में 2 पर सिमटी कांग्रेस लड़ेगी 403 सीटें? दिल्ली प्लान से हिला गठबंधन

Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…

54 minutes ago

BJP ने बिहार-UP विधान परिषद चुनाव के लिए पत्ते खोले, 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…

1 hour ago