अजब-गजब

चीन में क्या हो रहा है? जोरदार धमाके और हथियार के साथ मैदान में उतरे टूरिस्ट

China Red Tourism: आजकल चीन में घूमने-फिरने का तरीका बिल्कुल बदल चुका है. वहां के पहाड़ों और ऐतिहासिक जगहों पर आजकल लोग सिर्फ आम छुट्टियां बिताने नहीं जा रहे बल्कि इतिहास को अपनी आंखों से जीते हुए नजर आ रहे हैं. हाल ही में गुइझोउ प्रांत के एक पहाड़ी इलाके में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसने सोशल मीडिया पर चर्चा तेज कर दी है. वीकेंड पर एक हजार से ज्यादा लोग एक ऐतिहासिक जंग के मैदान पर पहुंचे और 1935 के दौर की उस ऐतिहासिक लड़ाई को महसूस किया जिसने चीन के इतिहास को बदला था.

लाल सेना के लिबास में बच्चे

इस अनोखे टूरिज्म का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि वहां महज पांच साल तक के छोटे-छोटे बच्चे भी लाल सेना यानी रेड आर्मी की ड्रेस पहने नजर आए. उनके हाथों में खिलौने वाले हथियार थे और वे जोर-जोर से चिल्लाते हुए पहाड़ियों की तरफ भाग रहे थे. उनका मकसद उन मोर्चों पर कब्जा करना था जहां कभी राष्ट्रवादी च्यांग काई-शेख की सेना हुआ करती थी.

इस दौरान बच्चों के कदमों के पास नकली बम फोड़े जा रहे थे जिनसे तेज धुआं उठ रहा था और माहौल एकदम किसी असली जंग के मैदान जैसा लग रहा था. अपनी इस जीत के बाद इन बच्चों ने गर्व से लाल झंडे लहराए.

क्या है ‘रेड टूरिज्म’ का यह क्रेज?

दरअसल यह सब चीन की सरकार के उस लंबे समय से चले आ रहे प्लान का हिस्सा है जिसे ‘रेड टूरिज्म’ कहा जाता है. इसके जरिए लोगों को देश के कम्युनिस्ट इतिहास से जुड़ी जरूरी जगहों पर बुलाया जाता है ताकि वे अपनी पुरानी संस्कृति और इतिहास को करीब से जान सकें. 1935 में माओ त्से तुंग के नेतृत्व वाली कम्युनिस्ट सेना ने इसी लुशान पास पर राष्ट्रवादियों को मात दी थी. यह रेड आर्मी की पहली बड़ी जीत थी जिसे माओ ने अपनी एक कविता में भी अमर कर दिया था.

वहां घूमने आए जियांग जुन नाम के एक 40 साल के टूरिस्ट ने बताया कि यह अनुभव दिल दहला देने वाला और रोंगटे खड़े कर देने वाला था. उन्हें ऐसा लगा मानो वे सचमुच उस भयानक युद्ध के बीचों-बीच खड़े हों और उन शहीदों के दर्द को महसूस कर पा रहे हों.

ये भी पढ़ें- 4 किलो तक का होता है एक आम! कटहल जैसा आकार, जानिए इस अनोखी विदेशी वैरायटी की कहानी

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

22 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

38 minutes ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

8 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

8 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

9 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

10 hours ago