चीन में क्या हो रहा है? जोरदार धमाके और हथियार के साथ मैदान में उतरे टूरिस्ट
चीन के गुइझोउ प्रांत में इन दिनों एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिल रहा है, जहां हजारों लोग वीकेंड पर 1935 के ऐतिहासिक युद्ध के मैदान पर पहुंचकर जंग को लाइव महसूस कर रहे हैं. लाल सेना की ड्रेस पहने छोटे बच्चों का नकली हथियारों के साथ युद्ध के मैदान में उतरना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.





