अजब-गजब

‘बॉयफ्रेंड बनाया, बेल्ट चुराया, टीवी बेचा…’, 5 साल में करोड़पति बनने के चक्कर में लड़की ने बनाये 8 बॉयफ्रेंड, ऐसे फूटा भांडा

करोड़पति बनने की चाहत किसे नहीं होती. लोग पैसे कमाने के लिए बिजनेस करते हैं, निवेश करते हैं और कुछ लोग नेता भी बन जाते हैं. लेकिन चीन की एक लड़की जल्दी करोड़पति बनने के लिए ऐसा रास्ता अपनाई, जो पूरी दुनिया में एक खबर बन गई.

दरअसल चीन की रहने वाली एक लड़की यिन शुए ने 5 साल में करोड़पति बनने के लिए अपनी खूबसूरती को हथियार बनाया और 8 बॉयफ्रेंड्स से करोड़ों लूट लिये.

गरीबी से बाहर आने के लिए अपनाई “निंजा टेक्निक”

यिन शुए एक गरीब परिवार में पैदा हुई. गरीबी से बाहर निकलने के लिए उसने 5 साल में करोड़पति बनने को ठान ली, लेकिन रास्ता उसने ठगी का अपनाया. सबसे पहले उसने अपनी नौकरी छोड़ी और फिर उस पैसे को खुद को सुंदर दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी पर लगा दी. उसके बाद यिन अपने काम पर लग गई.

यिन शुए ने फिटनेस रूटीन, अच्छी ड्रेसिंग स्टाइल सीखकर सोशल मीडिया के माध्यम से अमीर लोगों को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया.

बॉयफ्रेंड को  ऐसे लगाती थी चूना

सबसे पहले वो किसी अमीर व्यक्ति को अपने जलवे दिखाकर फंसा लेती थी और फिर उसके घर चली जाती थी. फिर मौका देखकर अपने बॉयफ्रेंड्स के घर से डिजाइनर बेल्ट, महंगे सोफे, टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चुरा लेती थी. फिर इन सामानों को ऑनलाइन सेकेंड हैंड दाम पर बेच देती थी. इस तरह से उसने कुछ ही महीनों में 8 अमीर लोगों को अपना शिकार बना डाला. जिसमें उसने करीब 2 लाख युआन (लगभग 22 लाख रुपये) बना डाले.

ये भी पढ़ें- पवन सिंह और मनीष कश्यप दोनों का बीजेपी से मोहभंग, चुनाव से पहले मुलाकात, रंग लाएगी दोस्ती?

9वां बॉयफ्रेंड निकला ‘जेम्स बॉन्ड’ का फूफा

यिन शुए का धंधा अपने रफ्तार से चल रहा था. तभी उसने अपना 9वां शिकार बनाने के लिए जाल डाल दिया और अपना 9वां बॉयफ्रेंड भी बना लिया. यिन शुए अपने 9वें बॉयफ्रेंड को जमकर लूटा, लेकिन उसकी ये करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई. जिसके बाद उसके बॉयफ्रेंड ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी. पुलिस ने चोरी के मामले में यिन को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की पूछताछ में उसने अपने कारनामों का खुलासा कर दिया.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

6 minutes ago

83.53 लाख की अतिरिक्त संपत्ति का आरोप, कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों पर EOU की रेड

Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता…

15 minutes ago

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

43 minutes ago

पति शिंजो आबे की याद में भावुक हुईं अकी आबे, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद छलके आंसू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…

43 minutes ago

प्रेमी ने किसी और से कर ली सगाई, प्रेमिका ने जो किया उसने सबको झकझोर दिया

UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…

53 minutes ago

जल शिक्षा पर प्रधानमंत्री मोदी का जोर सराहनीय, युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने में मिलेगी मदद- सीआर पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…

55 minutes ago