अजब-गजब

कॉर्पोरेट लाइफ का अजीब वाकया! शख्स ने अपने सहकर्मी से शेयर किया अपना शौक, HR में कर दी गई शिकायत

Viral Office Controversy: अगर आप भी कॉर्पोरेट जॉब करते हैं तो ऑफिस के गॉसिप में जरूर हिस्सा लेते होंगे. साथ में काम करने वाले अपने सहकर्मियों के साथ अलग-अलग टॉपिक्स पर फनी बातें कर चकल्लस लेने में बड़ा मजा आता है. लेकिन ऐसी मस्ती सबको नसीब नहीं होती, कभी-कभी यह भारी भी पड़ जाती है. ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट (Reddit) पर एक व्यक्ति ने शेयर किया है. जिसमें वह बताता है कि अपने सहकर्मी के साथ मधुमक्खी पालन पर बात करने पर उसकी HR (मानव संसाधन विभाग) में शिकायत कर दी गई.

Beekeeper नाम के एक यूजर ने रेडिट (Reddit) पर बताया कि यह वाकया सामने आने के बाद उसे समझ नहीं आ रहा था कि वो हंसे या गुस्सा करे.

यूजर ने बताया कि वो लगभग 15 सालों से मधुमक्खी पालन कर रहा है. उसके लिए यह एक जुनून की तरह है. कुछ महीने पहले एक लड़का उसके साथ काम करने लगा. बात करने पर पता चला कि वो भी मधुमक्खियां पालता है. जिसके बाद दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई.

रेडिट पर एक यूजर ने बताया कि ऑफिस में वो मधुमक्खियों पर बात कर रहा था तो शिकायत कर दी गई. (फोटो-reddit)

बातचीत पड़ गई भारी

एक दिन वो दोनों ऑफिस में मधुमक्खियों के छत्तों को लेकर बात कर रहे थे. दोनों एक दूसरे को मधुमक्खियों के साथ की तस्वीरें दिखाते और सवाल पूछ रहे थे. दोनों के बीच की यह गॉसिप ऑफिस में ही काम करने वाली एक महिला को नागवार गुजरी और उसने इसकी शिकायत HR (मानव संसाधन विभाग) में कर दी.

खास बात यह रही कि उसे इसकी भनक तक नहीं लगी. बाद में जब HR खुद उसके पास आकर शिकायत की जानकारी दी तो उसके होश उड़ गए. यूजर कहता है कि उसे समझ नहीं आ रहा था कि ये कैसे और क्यों हुआ. और इसपर वो रोए या गुस्सा करे.

शिकायत के कुछ देर बाद उसे दफ्तर बुलाया गया. बताया गया कि उनके खिलाफ शिकायत आई है और उसपर कड़ी नजर रखी जाएगी. क्योंकि उनकी मधुमक्खियों के बारे में बातचीत से टीम के किसी सदस्य को परेशानी हो रही थी.

ऑफिस में रखी जा रही निगरानी

यूजर कहता है कि यह सब होने के बाद उसे बार-बार यह सोचना पड़ रहा है कि उसे इस मामले पर ऑफिस में बात करनी भी चाहिये या नहीं. हालांकि अब ऑफिस में उसपर निगरानी रखी जा रही है. जो कि उसके लिए अबतक का सबसे बेकार अनुभव है.

ये भी पढ़ें- यूपी में पंखिया गैंग क्या है, जिसके लीडर समेत 6 गुर्गे यूपी पुलिस ने इकदिल इलाके में धर दबोचे हैं, 12 जिलों में 86 केस दर्ज थे

सवाल पूछते हुए यूजर कहता है कि क्या HR किसी कर्मचारी से अपने सहकर्मी से बात करने पर ऐसा कर सकता है. वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि उसकी बातचीत दूसरे कर्मचारी को पसंद नहीं आ रही है. अब इस मामले पर लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

V-A थ्योरी से लेकर टैचीऑन्स तक: जानिए क्यों नोबेल न मिलने के बावजूद अमर हैं वैज्ञानिक ECG सुदर्शन

9 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित होने के बावजूद नजरअंदाज किए गए महान भारतीय…

6 minutes ago

मुंबई एयरपोर्ट T1 का कायाकल्प: अडानी ने एयरलाइंस को दिया भरोसा, उड़ानों पर नहीं पड़ेगा असर

अडानी एयरपोर्ट्स के निदेशक जीत अडानी ने मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 के पुनर्विकास को…

20 minutes ago

रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कावेरी रेस्टोरेंट में मिले कॉकरोच!

रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ऑक्सीजन पार्क के आसपास लगने वाले ठेले-खोमचे,…

31 minutes ago

ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- महिला ने खींची साड़ी, चाकू लेकर पहुंची

Mamata Banerjee Attack : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश का TMC ने दावा किया…

59 minutes ago

‘सिर्फ मुआवजा काफी नहीं, जिम्मेदारी भी तय हो’, कस्टडी में हुई मौत पर छत्तीसगढ़ सरकार को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

छत्तीसगढ़ में 34 वर्षीय युवक की कस्टोडियल डेथ मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को…

1 hour ago

दिल्ली में पानी का संकट या टैंकरों का कारोबार? भारत एक्सप्रेस की पड़ताल में सामने आए चौंकाने वाले दावे

दिल्ली में पानी की किल्लत के बीच टैंकरों के कारोबार पर गंभीर सवाल उठ रहे…

1 hour ago