अजब-गजब

1840 के घर में भूत या कुछ और? तहखाने में ‘मौत’ की चेतावनी ने कपल को खुश कर दिया; क्या थे वो 4 शब्द?

Viral News: हर किसी का सपना होता है कि उसका अपना एक सुंदर घर हो लेकिन ब्रिटेन के एक कपल का यह सपना तब डरावने सपने में बदल गया. उन्हें अपने नए घर के तहखाने में एक खौफनाक संदेश मिला. दीवार पर लिखे चार शब्दों ने उनकी रातों की नींद उड़ा दी, लेकिन जब उन्होंने हिम्मत करके सच जानने की कोशिश की, तो मामला कुछ और ही निकला. आइये जानें क्या है पूरा मामला?

‘मौत तुम्हारे पीछे चल रही है’

लंकाशायर के रहने वाले हन्ना और सैम ने साल 2024 में 1840 के दशक का बना एक पुराना ऐतिहासिक घर खरीदा था. वे अपने तीन बच्चों के साथ यहां शिफ्ट हुए और घर को रिनोवेट करना शुरू किया. जब वे सफाई करने के लिए घर के तहखाने में पहुंचे तो वहां की दीवार पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा था- ‘Death walks behind you’ (मौत तुम्हारे पीछे चल रही है).

अंधेरे तहखाने में यह पढ़कर कपल बुरी तरह डर गया. उन्हें लगा कि शायद इस घर का कोई काला अतीत है या यह कोई श्राप है, जिसके बारे में प्रॉपर्टी डीलर ने उन्हें नहीं बताया था. यह श्राप नहीं, ‘रॉक’ था हन्ना ने बताया कि वे बहुत घबराए हुए थे, लेकिन जब उन्होंने टॉर्च की रोशनी में दीवार के बाकी हिस्सों को देखा, तो उनका डर गायब हो गया.

खुशी में बदला डर

दरअसल, वह चेतावनी नहीं, बल्कि 70 के दशक के मशहूर रॉक बैंड ‘Atomic Rooster’ के एक गाने के बोल थे. दीवार पर सिर्फ यही नहीं, बल्कि Pink Floyd, Jimi Hendrix और Black Sabbath जैसे दिग्गज रॉक बैंड्स के कोट्स और गानों की लाइनें भी लिखी थीं. कपल को समझ आ गया कि यह तहखाना कभी किसी संगीत प्रेमी (Music Lover) का अड्डा रहा होगा, जिसने अपनी दीवानगी को दीवारों पर उकेरा था.

ये भी पढ़ें: अनंतनाग में CRPF कैंप में तेंदुआ घुसा, जवान घायल

क्यों मिटानी पड़ी यादें?

हालांकि, इस कहानी का अंत थोड़ा दुखद रहा. घर में सीलन (Dampness) बहुत ज्यादा थी, इसलिए मजबूरी में हन्ना और सैम को तहखाने का प्लास्टर उखाड़ना पड़ा, जिससे वे ऐतिहासिक कोट्स मिट गए. लेकिन कपल ने समझदारी दिखाते हुए मिटाने से पहले उनकी तस्वीरें ले लीं और अब वे उन्हें फ्रेम कराकर दोबारा दीवार पर लगाने की योजना बना रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनकी यह कहानी खूब वायरल हो रही है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

39 minutes ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

5 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

6 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

7 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

7 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

7 hours ago