अदरक का स्वाद बंदर क्यों नहीं जानता है?
सर्दियों का मौसम आने के बाद शीतलहर, कोहरा और की ठंड से जनजीवन प्रभावित होता है. इंसान तो इंसान, जानवर भी इसी जुगत में रहते हैं कि कैसे थोड़ी गर्मी मिल जाए. एक चीज है, जो आपको ठंड के कारण पैदा हुई कई समस्याओं से मुक्ति दिला सकती है और वह है आयुर्वेद में ‘गुणों के खान’ की उपाधि हासिल करने वाला अदरक. मुहावरा है कि बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद. बंदर अदरक का स्वाद नहीं जानते, आइए जानते हैं क्यों.
इस लोकप्रिय मुहावरे को हम आम तौर पर अपनी रोजमर्रा की बातचीत में न जाने कितनी बार बोलते हैं, जिसका मतलब है कि अज्ञानी व्यक्ति गुणों से भरी चीजों की कदर नहीं करते. इस मुहावरे के पीछे की कहानी बेहद सिंपल है, जिसके अनुसार इंसान जिस तरह से अदरक का स्वाद लेते हैं, बंदर नहीं ले सकते. इसी वजह से बंदर अदरक को सूंघने के तुरंत बाद ही फेंक देते हैं.
दिलचस्प बात है, शाकाहारी जानवर बंदर हर तरह के पेड़-पौधों को पहचान सकते हैं मगर अदरक के गुणों को पहचानने की उनकी क्षमता नहीं होती. अदरक के स्वाद को पहचानने की क्षमता मनुष्यों में होती है, बंदरों में नहीं.
शरीर के लिए बेहद लाभकारी अदरक का रंग-रूप और स्वाद अन्य सब्जियों या फलों से एकदम अलग होता है. अदरक की खुशबू चाय हो या काढ़ा, उनको न केवल जायका बढ़ा देती है बल्कि गुणकारी भी बना देती है. ऐसे ही अदरक सब्जी के स्वाद को बढ़ा देता है.
अदरक में कई पोषक तत्व होते हैं और इसी वजह से आयुर्वेद में अदरक को अमृत के समान माना जाता है. अदरक में कैल्शियम, आयरन के साथ अन्य खनिज तत्व होते हैं. अदरक खाने से पाचन क्रिया बेहतर होती है. अगर उल्टी लगी हो तो अदरक खाने से आराम मिलता है. अदरक खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है.
अदरक खाने से थकान दूर होती है और संक्रमण से लड़ने में भी मदद मिलती है. विशेषज्ञों के अनुसार अदरक खाने से हृदय संबंधी समस्याओं की संभावना कम होती है और गठिया के दर्द में आराम मिलता है.
यह भी पढ़ें- यहां शादी के लिए लगती है मंडी, रेट लिस्ट की तरह चिपकी होती है लड़का-लड़की की प्रोफाइल
आयुर्वेद के अनुसार यदि कई दिनों से खांसी आपका पीछा नहीं छोड़ रही है तो अदरक की चाय या नमक के साथ अदरक को चाटने से गले में आराम मिलता है. पीरियड्स के दर्द से परेशान लड़कियां अदरक को गर्म पानी या चाय के साथ सेवन कर दर्द में राहत पा सकती हैं. सर्दी और जुकाम के लिए भी अदरक को रामबाण माना जाता है.
-भारत एक्सप्रेस
Jamui News: जमुई शहर में एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान 10 महीने की…
अक्टूबर 2026 के दूसरे पखवाड़े में विभिन्न त्योहारों और वीकेंड के चलते देश के अलग-अलग…
PM Modi Ladakh Development: पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लद्दाख में करीब 3,350…
पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…
Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…
Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…