अजब-गजब

दुर्लभ बीमारी से हुआ ऐसा कि भालू जैसा बन गया छोटा बच्चा, पीठ से लेकर हाथ-पैर तक उग आए काले बाल

Werewolf Syndrome: अपने बच्चे हर किसी को प्यारे होते हैं. खात तौर पर मां के सामने अगर उसके बच्चों को कोई कुछ कह दे तो मामला गंभीर हो जाता है. कुछ ऐसा ही हुआ एक छोटे बच्चे की मां के साथ. दरअसल, इस महिला के बच्चे को एक ऐसी दुर्लभ बीमारी है जिसकी वजह से बच्चे के शरीर पर बड़े-बड़े बाल उग गए हैं.

जब महिला ने बच्चे को जन्म दिया तो वो ये देखकर हैरान गई कि उसका बच्चा भालू जैसा है. ऐसे में आप सोच रहे होंगे की आखिर ऐसी कौन सी बीमारी है जिसकी वजह से इस बच्चे के हाथ-पैर से लेकर मुंह तक भालू जैसे बाल उग गए है. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर लोगों ने जब इसकी स्थिति देखी तो उसका खुब मजाक उड़ाया जिसके बाद उसकी मां उन पर भड़क पड़ीं.

क्यों भालू बनता जा रहा है बच्चा?

Alma के बेटे का नाम Jaren Gamongan है इस बच्चे को एक ऐसी दुर्लभ बीमारी है जिसकी वजह से उसके पूरे शरीर में बाल उग गए है. इस बीमारी का नाम Hypertrichosis है. ये बीमारी दुनिया में 50 हजार बच्चों में से किसी एक को होती है. बीमारी से लड़ने के लिए बच्चे को पैदा होते ही diazoxide नाम की दवा देनी पड़ती है.

इस दवा की वजह से छोटे बच्चे के शरीर पर काफी काले और मोटे बाल उगने लगे. धीरे-धीरे ये बच्चे के पूरे शरीर में फैलता गया. बच्चे के चेहरे से लेकर हाथ-पैरों पर भी काफी ज्यादा घने और काले-काले बाल देखे जा सकते हैं. ऐसे में लोगों ने बच्चों की नाक पर लगी पाइप पर ध्यान न देकर उसके हाथ-पैरों और चेहरे के बालों पर ज्यादा ध्यान दें रहे हैं.

ये भी पढ़ें:Eid 2024: ईद के मौके पर निकला अजीबो-गरीब ऑफर, जितनी मर्जी बकरियों को पकड़ो और फ्री में ले जाओ…

प्रेगनेंसी में खाई थी बिल्ली

इस बच्चे को दुनिया का सबसे ज्यादा बाल वाला बच्चा माना जा रहा है. Hypertrichosis एक दुर्लभ बीमारी है जिसमें इंसान के शरीर पर बाल उग जाते हैं. महिला ने जब बच्चे को देखा तो कहा कि बच्चे को श्राप मिल गया क्योंकि उसने प्रेग्नेंसी के दौरान बिल्ली खा ली थी. उसने कहा कि जब वो प्रेग्नेंट थी तब उसे जंगली बिल्लियां खाने की बहुत क्रेविंग होती थी. फिलिपीन्स के पहाड़ी इलाकों में जहां वो महिला रहती है वहां बिल्लियों से एक खास तरह की डिश बनाई जाती है. उसने बताया कि दोस्तों ने उसने एक काली बिल्ली ली और फिर उसमें मसाले मिलाकर उसे बना लिया.

बेहद दुर्लभ है बीमारी

उसके इलाके के लोगों को ये सच नहीं लगा. लेकिन जब वो बच्चे को डॉक्टरों के पास लेकर गई, तो डॉक्टर ने बताया कि बच्चे को हाइपरट्रिकॉसिस की बीमारी है. अभी तक इस बीमारी के सिर्फ 50 से 100 मामले सामने आए हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

उपचुनाव परिणाम पर पीएम मोदी ने जताया आभार: बोले— सुशासन पर जनता का अटूट भरोसा; एनडीए को मिली नई ताकत

PM Modi reaction bypoll election results: असम, बंगाल और पुडुचेरी उपचुनाव नतीजों पर पीएम मोदी…

52 minutes ago

‘रोका तो भी नहीं रुकेंगे…’ पिंकी चौधरी का जंतर-मंतर पर शक्ति प्रदर्शन का ऐलान, कहा- कॉकरोचों को सबक सिखाएंगे

PINKY CHAUDHARY JANTAR MANTAR PROTEST: हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने राजधानी…

1 hour ago

‘पप्पू’ कब सुधरेंगे? दिल्ली के CP में DU के छात्रों ने राहुल गांधी को जमकर धोया

DU Students On Rahul Gandhi: क्या राहुल गांधी की 'वोट चोरी' वाली दलील पर अब…

1 hour ago

न कैश का झंझट, न MDR का डर; क्या है RBI से मिला UPI का विकल्प?

RBI e Rupee vs UPI: 15 अक्टूबर से UPI पर MDR के दबाव से परेशान…

1 hour ago

धुर विरोधियों के एक सुर: जम्मू-कश्मीर में किस बात पर साथ आईं बीजेपी और कांग्रेस?

BJP and Congress Unite Jammu Kashmir: क्या एक बयान ने मिटा दी बीजेपी और कांग्रेस…

2 hours ago

डिपो में एंट्री रोकी तो भड़का विवाद! OHM Mobility को श्रम विभाग का नोटिस, हजारों कर्मचारियों के रोजगार पर संकट

LABOUR DEPARTMENT NOTICE TO OHM MOBILITY: दिल्ली के तेहखंड डीटीसी बस डिपो में प्रोविज़ मैनसिस्टम्स…

2 hours ago