काशी विश्वनाथ मंदिर
Kashi Vishwanath Mandir: दुनिया भर में फेमस वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा को लेकर जल्द ही बदलाव देखने को मिलेगा. मंदिर में दिन पर दिन भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है. विदेशी सैलानी भी लगातार भ्रमण के लिए यहां आ रहे हैं. इसको देखते हुए वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन और उनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए अहम निर्णय लिया है. इसके तहत सुरक्षाकर्मियों को विशेष ट्रेनिंग तो दी ही जाएगी इसके आलावा गर्भगृह के आसपास मौजूद रहने वाले सुरक्षाकर्मियों को पुजारी की वेशभूषा में तैनात किया जाएगा. ताकि श्रद्धालु आसानी से बाबा के दर्शन कर सकें.
इसको लेकर वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में कुछ बदलाव किया जा रहा है. ताकि दर्शन को और भी सुगम बनाया जा सके. मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट द्वारा मंदिर प्रशासन के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की गई है. मंदिर में तैनात पुलिस बलों को पहले 3 दिन की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी. इसके तहत उनको ये बताया जाएगा कि किस तरह से श्रद्धालुओं के साथ उनको कुशल व्यवहार करना है. इसी के साथ ही उनको काशी के विश्वनाथ मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों के बारे में जानकारी दी जाएगी. ताकि वह आवश्यकता पड़ने पर श्रद्धालुओं की मदद कर सकें. उन्होंने ये भी बताया कि काशी विश्वनाथ मंदिर में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट द्वारा नो टच पॉलिसी जैसा नियम लागू रहेगा.
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि मंदिर आए किसी भी श्रद्धालु के साथ अगर कोई सुरक्षाकर्मी किसी तरह का भी अभद्र व्यवहार करता है तो उसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अगर इस तरह की कोई शिकायत मिलती है तो तुरंत एक्शन लिया जाएगा. इसीलिए सुरक्षाबलों को विशेष ट्रेनिंग देने का फैसला किया गया है. साथ ही मंदिर गर्भगृह के आस-पास तैनात पुलिसकर्मियों को पुजारी के भेष में तैनात किया जाएगा ताकि जरूरत पड़ने पर कोई श्रद्धालु हिचिकिचाए नहीं और सुरक्षाकर्मी भी उसकी मदद कर सकें. इस बदलाव से मंदिर परिसर के अंदर श्रद्धालु खुद को सहज महसूस कर सकेंगे.
-भारत एक्सप्रेस
Voter List Investigation: सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के पूर्व जजों के स्वतंत्र आयोग का…
Delhi NCR Women Safety: नोएडा में महिला सुरक्षा की पोल खोलने के लिए एक युवक…
Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…
Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में…
Sitamarhi Electric Shock Accident: बिहार के सीतामढ़ी में जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए…
West Bengal News: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में झारखाली कोस्टल पुलिस ने…