जरा सोचिए, आपने हफ्तों पहले अपनी विदेश यात्रा की प्लानिंग की, टिकट बुक किए, होटल बुक हो गए और ऑफिस से बॉस ने हंसते-हंसते छुट्टी भी अप्रूव कर दी. आप अपना बैग पैक करके, आंखों में वियतनाम की हसीन वादियों के सपने लिए एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं. तभी अचानक ऑफिस के वॉट्सऐप ग्रुप पर बॉस का मैसेज आता है- ‘इमरजेंसी प्रोजेक्ट है, आपकी छुट्टी कैंसिल! तुरंत ऑफिस रिपोर्ट करें.’
कैसा लगेगा? यकीनन, खून खौल उठेगा. लेकिन हम में से ज्यादातर लोग नौकरी जाने के डर से शायद मन मार कर घर लौट आते. मगर आज की Gen-Z पीढ़ी कुछ अलग मिट्टी की बनी है. वह न झुकती है और न ही बिना बात की ‘जी हजूरी’ करती है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने एयरपोर्ट से अपने बॉस को जो जवाब दिया, उसे सुनकर इंटरनेट की जनता उसकी फैन हो गई है.
सिमरन वियतनाम जाने के लिए एयरपोर्ट पर अपनी फ्लाइट का इंतजार कर रही थी. सब कुछ सेट था, तभी आखिरी वक्त पर उसके मैनेजर ने छुट्टी कैंसिल करने का फरमान सुना दिया. लेकिन सिमरन ने डरने या गिड़गिड़ाने के बजाय अपना फोन निकाला और एक वीडियो रिकॉर्ड कर सीधे बॉस को सुना दिया.
उसने दो टूक कहा, “मैं इसलिए नहीं कमाती कि मुझे अपने काम से बेपनाह प्यार है, बल्कि इसलिए कमाती हूं ताकि उस पैसे से दुनिया घूम सकूं और अपनी जिंदगी का मजा ले सकूं.” सिमरन यहीं नहीं रुकी, उसने आगे कहा कि कंपनी की इमरजेंसी उसकी पर्सनल लाइफ से बड़ी नहीं है और अब वह सीधा 10 दिन बाद ही अपना लैपटॉप ऑन करेगी.
सिमरन के इस वीडियो की सबसे खास बात थी उसकी बेबाकी. उसने साफ कहा, “ज्यादा से ज्यादा क्या होगा? नौकरी चली जाएगी? दूसरी मिल जाएगी. मैनेजर है, मैनेजर बनके रह, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता.” उसका यह एटीट्यूड उन लाखों एम्प्लॉइज को सुकून दे रहा है जो रोजाना ‘टॉक्सिक वर्क कल्चर’ का शिकार होते हैं.
इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया है. हालांकि, पलड़ा सिमरन की तरफ भारी है. लोग कह रहे हैं कि आखिरी समय में छुट्टी कैंसिल करना एम्प्लॉई की गलती नहीं, बल्कि मैनेजर का फेल्योर है. एक यूजर ने कमेंट किया, “अगर प्रोजेक्ट इतना ही जरूरी था, तो मैनेजर को इसकी प्लानिंग पहले करनी चाहिए थी. एयरपोर्ट पहुंचने के बाद किसी को वापस बुलाना मानसिक प्रताड़ना है.”
ये भी पढ़ें: रसगुल्ले का चक्कर बाबू भैया..! शादी समारोह में तगड़ी मारपीट; देखें नवादा का वीडियो
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…