Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

नौकरी की फिक्र नहीं, मैं तो घूमने जा रही हूं”: छुट्टी कैंसिल करने पर बॉस पर भड़की लड़की

एयरपोर्ट पर फ्लाइट का इंतजार कर रही सिमरन नाम की लड़की की छुट्टी जब बॉस ने आखिरी वक्त पर कैंसिल की, तो उसने जो जवाब दिया वो वायरल हो गया है. सिमरन ने साफ कहा कि वह अपनी आजादी के लिए कमाती है और कंपनी की इमरजेंसी के लिए अपना ट्रिप खराब नहीं करेगी.

Gen-Z Employee Viral Video after leave cancellation

जरा सोचिए, आपने हफ्तों पहले अपनी विदेश यात्रा की प्लानिंग की, टिकट बुक किए, होटल बुक हो गए और ऑफिस से बॉस ने हंसते-हंसते छुट्टी भी अप्रूव कर दी. आप अपना बैग पैक करके, आंखों में वियतनाम की हसीन वादियों के सपने लिए एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं. तभी अचानक ऑफिस के वॉट्सऐप ग्रुप पर बॉस का मैसेज आता है- ‘इमरजेंसी प्रोजेक्ट है, आपकी छुट्टी कैंसिल! तुरंत ऑफिस रिपोर्ट करें.’

कैसा लगेगा? यकीनन, खून खौल उठेगा. लेकिन हम में से ज्यादातर लोग नौकरी जाने के डर से शायद मन मार कर घर लौट आते. मगर आज की Gen-Z पीढ़ी कुछ अलग मिट्टी की बनी है. वह न झुकती है और न ही बिना बात की ‘जी हजूरी’ करती है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने एयरपोर्ट से अपने बॉस को जो जवाब दिया, उसे सुनकर इंटरनेट की जनता उसकी फैन हो गई है.

“मैनेजर है, मैनेजर बनके रह!”

सिमरन वियतनाम जाने के लिए एयरपोर्ट पर अपनी फ्लाइट का इंतजार कर रही थी. सब कुछ सेट था, तभी आखिरी वक्त पर उसके मैनेजर ने छुट्टी कैंसिल करने का फरमान सुना दिया. लेकिन सिमरन ने डरने या गिड़गिड़ाने के बजाय अपना फोन निकाला और एक वीडियो रिकॉर्ड कर सीधे बॉस को सुना दिया.

Gen-Z Employee Viral Video after leave cancellation

उसने दो टूक कहा, “मैं इसलिए नहीं कमाती कि मुझे अपने काम से बेपनाह प्यार है, बल्कि इसलिए कमाती हूं ताकि उस पैसे से दुनिया घूम सकूं और अपनी जिंदगी का मजा ले सकूं.” सिमरन यहीं नहीं रुकी, उसने आगे कहा कि कंपनी की इमरजेंसी उसकी पर्सनल लाइफ से बड़ी नहीं है और अब वह सीधा 10 दिन बाद ही अपना लैपटॉप ऑन करेगी.

नौकरी जाने का कोई डर नहीं

सिमरन के इस वीडियो की सबसे खास बात थी उसकी बेबाकी. उसने साफ कहा, “ज्यादा से ज्यादा क्या होगा? नौकरी चली जाएगी? दूसरी मिल जाएगी. मैनेजर है, मैनेजर बनके रह, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता.” उसका यह एटीट्यूड उन लाखों एम्प्लॉइज को सुकून दे रहा है जो रोजाना ‘टॉक्सिक वर्क कल्चर’ का शिकार होते हैं.

इंटरनेट पर छिड़ी बहस

इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया है. हालांकि, पलड़ा सिमरन की तरफ भारी है. लोग कह रहे हैं कि आखिरी समय में छुट्टी कैंसिल करना एम्प्लॉई की गलती नहीं, बल्कि मैनेजर का फेल्योर है. एक यूजर ने कमेंट किया, “अगर प्रोजेक्ट इतना ही जरूरी था, तो मैनेजर को इसकी प्लानिंग पहले करनी चाहिए थी. एयरपोर्ट पहुंचने के बाद किसी को वापस बुलाना मानसिक प्रताड़ना है.”

ये भी पढ़ें: रसगुल्ले का चक्कर बाबू भैया..! शादी समारोह में तगड़ी मारपीट; देखें नवादा का वीडियो

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital