फोटो-सोशल मीडिया
Guinness World Record: इस खुबसूरत दुनिया में भला कौन लम्बे समय तक जीवित रहने की ख्वाहिश नहीं रखता होगा? सभी यही चाहते हैं कि वह अधिक से अधिक समय तक जीवित रहें और स्वस्थ्य रहें लेकिन ये ख्वाहिश सभी की पूरी नहीं हो पाती लेकिन अमेरिका में रहने वाली 6 बहनें हैं जिनकी ये ख्वाहिश पूरी हो गई है. सबसे बड़ी बात ये है कि इन पांचों बहनों ने विश्व युद्ध से लेकर कोरोना महामारी का दंश तक झेला है लेकिन वे खुश हैं. अगर इन सभी बहनों की उम्र को मिला दिया जाए तो ये 5 सदियों से भी अधिक हो जाएगा. ज्यादा हो जाता है.
ये 6 बहनें अमेरिका के मिसूरी की रहने वाली हैं. इन सभी बहनों की उम्र 88 साल से लेकर 101 साल तक है. इस तरह से अगर इन सभी बहनों की उम्र को एक साथ जोड़ा जाए तो इनकी कुल उम्र 571 साल और 293 दिन है. इसी के चलते गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने सम्मान से नवाजा है और यही इनका वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है. इन बहनों का एक भाई भी था जिसका नाम स्टैंली था. वह सबसे बड़ा था और अगर आज वह जिंदा होता तो 102 साल का होता. खबर के मुताबिक जब वह 81 साल के थे, तभी साइकिल चलाते समय उनका एक्सिडेंट होने की वजह से उनकी मौत हो गई थी.
ये भी पढ़ें-मॉनसून से पहले इस बाइक को देख मिला सुकून, शख्स ने लगाया गजब का दिमाग; अब नहीं भीगेंगे बारिश में- Video
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जब ये बहनें छोटी थीं, तो उनकी मां जुलाई में उन्हें पिकनिक पर ले जाती थीं क्योंकि उनमें से 3 बहनों का जन्म जुलाई में हुआ था. हालांकि आज भी इन बहनों ने मां की इस परम्परा को कायम रखा है और वह गर्मियों में एक साथ पिकनिक पर जरूर जाती हैं या फिर एक साथ इकठ्ठे होकर मिलती हैं.
इन बहनों ने अपनी उम्र में दूसरा विश्व युद्ध से लेकर कोरोना महामारी को भी झेला है. बता दें कि इन 6 बहनों में सबसे बड़ी बहन नॉर्मा ओहियो में रहती है, जबकि बाकी 5 बहनें, लॉरेन, मैक्सिन, डॉरिस, मार्गरेट और एलमा मिसूरी में रहती हैं. सभी अक्सर ऐसे ही कपड़े पहनती हैं, जिसमें लिखे अंक उनकी उम्र का संकेत करते हैं. एलमा कहती हैं कि उनके बीच कभी भी किसी तरह का मनमुटाव नहीं रहा. अक्सर हम साथ में ही यात्राएं करते हैं. हम सभी एक दूसरे के काफी नजदीक हैं और अपने जीवन में खुश हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Cyber Fraud Bank News: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 18.7 अनधिकृत ट्रांजैक्शन के जरिए 13.96…
Ranchi News: झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे 695 डॉक्टरों पर…
US Part-Time Jobs: अमेरिका में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्र कैंपस के भीतर कौन सी…
LIC Best Double Bonus Scheme: एलआईसी की जीवन आनंद पॉलिसी के जरिए आप हर दिन…
MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. चांदी ₹15,087…
Pakistan News: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच ट्राई सीरीज मैच में पाकिस्तानी टीम अपनी पारंपरिक…