शनि महाराज और बुध देव.
Shani Budh Parivartan: ज्योतिषीय गणना में प्रत्येक ग्रह समय-समय पर अपनी स्थिति में बदलाव करते रहते हैं. ग्रहों की चाल बदलने से सभी राशियों पर कुछ ना कुछ असर जरूर पड़ता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव 29 जून से वक्री चाल शुरू कर देंगे. शनि महाराज इस स्थिति में 139 दिनों तक रहेंगे. इसके अलावा 29 जून को ही बुध ग्रह भी अपनी स्थिति में परिवर्तन करेगा. बुध ग्रह 29 जून को कर्क राशि में प्रवेश करेगा और इस स्थिति में 19 जुलाई तक रहेगा. ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के जानकारों का अनुमान है कि शनि-बुध का एक ही दिन परिवर्तन करने से कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. आइए जानते हैं शनि-बुध की चाल बदलने से किन राशियों को खास सतर्क रहना होगा.
ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को मेष राशि का स्वामी माना गया है. 29 जून को होने वाला शनि-बुध के परिवर्तन इस राशि पर खास प्रभाव डालेगा. शनि और बुध के प्रभाव से धन से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान खर्च में अनावश्यक वृद्धि हो सकती है. ऐसे में इस दौरान लेन-देन से जुड़ा कोई भी फैसला बहुत सोच-समझकर लेना होगा.
बुध और शनि की स्थित में बदलाव होने से कर्क राशि से जुड़े लोगों को खास सतर्क रहना होगा. जॉब-बिजनेस में कुछ खास दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. आर्थिक स्थिति बिगड़ने की वजह से कर्ज जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है. कार्यों में मनोनुकूल सफलता ना मिलने की वजह से मानसिक तनाव हो सकता है. ऐसे में इस दौरान कोई भी बड़ा फैसला बहुत सोच-समझकर लेना होगा.
शनि और बुध ग्रह की स्थित में बदलाव कुछ हद तक मुश्किलें पैदा कर सकती हैं. ऐसे में इस दौरान फिजूलखर्ची से बचना होगा. व्यापार में निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला बहुत सोच-समझकर लेना होगा. नौकरी में आशा के अनुरूप अधिकारियों का सहयो नहीं मिलेगा. अनावश्यक खरीदारी से बचकर चलना होगा, नहीं तो आर्थिक संकट जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है.
शनि की वक्री चाल और बुध के गोचर से तुला राशि से जुड़े लोगों को खास सतर्क रहना होगा. इस अवधि में सेहत का खास ख्याल रखना होगा. नौकरी-व्यपार से जुड़े कार्यों में मानसिक तनाव बढ़ेगा. कार्यस्थल पर कार्यों का बोझ बढ़ेगा. नई जिम्मेदारी मिल सकती है. तरक्की में तमाम तरह की बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं. इस दौरान विवाद से दूर रहना होगा.
यह भी पढ़ें: जुलाई में इन राशियों के हाथ लगेगी जबरदस्त सफलता, 4 ग्रहों के गोचर से बनेगा खास संयोग
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…