प्रतीकात्मक चित्र- AI जनरेटेड
NASA के पूर्व इंजीनियर और यूट्यूबर मार्क रोबर (Mark Rober) अब एक नई सैटेलाइट लॉन्च करने जा रहे हैं. इस सैटेलाइट की मदद से आप पृथ्वी के साथ अपनी सेल्फी ले सकते हैं.
मार्क के मुताबिक, अगर आप उन्हें अपनी लोकेशन बताएंगे, तो वे बताएंगे कि ये सैटेलाइट किस समय आपके शहर के ऊपर से गुजरेगी. इस दौरान आपकी सेल्फी ली जाएगी. खास बात यह है कि आप अपनी सेल्फी को खुद “फोटोबॉम्ब” कर सकते हैं.
यह सैटेलाइट Google और अमेरिका के नेटवर्क प्रोवाइडर T-Mobile के सहयोग से बनाई जा रही है. मार्क ने अपनी हालिया यूट्यूब वीडियो में बताया कि सैटेलाइट में दो कैमरे और दो Google Pixel फोन लगे हैं. सैटेलाइट को 120Wh की बैटरी पावर दे रही है. यह सैटेलाइट एलन मस्क की कंपनी SpaceX के माध्यम से Transporter-12 मिशन पर जनवरी 2025 में लॉन्च होगी. लॉन्च के कुछ महीनों बाद सैटेलाइट सेल्फी लेना शुरू करेगी.
T-Mobile और मार्क ने बताया कि यह सेल्फी मुफ्त होगी. लेकिन इसके लिए आपको CrunchLabs का सब्सक्रिप्शन लेना होगा. CrunchLabs बच्चों के लिए इंजीनियरिंग किट्स बेचती है. इसके सब्सक्रिप्शन की कीमत $25 से $80 के बीच होती है.
CrunchLabs के सब्सक्रिप्शन के जरिए आपको एक कोड मिलेगा. यह कोड 3 दिसंबर से spaceselfie.com पर उपलब्ध होगा. अपनी सेल्फी लेने के लिए आपको वेबसाइट पर अपनी तस्वीर अपलोड करनी होगी. इसके बाद आपको ईमेल के जरिए समय की जानकारी मिलेगी, जब आपकी सेल्फी ली जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
Iran US war latest news: ईरान-अमेरिका युद्ध कब खत्म होगा? डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि…
तेलुगु अभिनेता विजय देवरकोंडा को दिल्ली हाई कोर्ट से पर्सनैलिटी राइट्स मामले में अंतरिम राहत…
CJP Protest Jantar Mantar: फरीदाबाद में दिल्ली बार्डर सहित दूसरे जिलों और राज्यों से लगते…
दिल्ली हाई कोर्ट ने अमिताभ बच्चन के पर्सनैलिटी राइट्स मामले में कहा है कि यदि…
आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में छलेसर पुलिस चौकी के पास सार्वजनिक जगह पर शराब पीने…
Ara Businessman Murder: बिहार के भोजपुर जिले के आरा में दिनदहाड़े गोली मारकर एक हार्डवेयर…