Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पृथ्वी के साथ सेल्फी लेना है तो करें ये काम, पूर्व NASA इंजीनियर ने बताया ये आइडिया

NASA के पूर्व इंजीनियर और यूट्यूबर मार्क रोबर ने बताया कि यह सेल्फी मुफ्त होगी. खास बात यह है कि आप अपनी सेल्फी को खुद “फोटोबॉम्ब” कर सकते हैं.

प्रतीकात्मक चित्र- AI जनरेटेड

NASA के पूर्व इंजीनियर और यूट्यूबर मार्क रोबर (Mark Rober) अब एक नई सैटेलाइट लॉन्च करने जा रहे हैं. इस सैटेलाइट की मदद से आप पृथ्वी के साथ अपनी सेल्फी ले सकते हैं.

मार्क के मुताबिक, अगर आप उन्हें अपनी लोकेशन बताएंगे, तो वे बताएंगे कि ये सैटेलाइट किस समय आपके शहर के ऊपर से गुजरेगी. इस दौरान आपकी सेल्फी ली जाएगी. खास बात यह है कि आप अपनी सेल्फी को खुद “फोटोबॉम्ब” कर सकते हैं.

SpaceX करेगा सैटेलाइट लॉन्च

यह सैटेलाइट Google और अमेरिका के नेटवर्क प्रोवाइडर T-Mobile के सहयोग से बनाई जा रही है. मार्क ने अपनी हालिया यूट्यूब वीडियो में बताया कि सैटेलाइट में दो कैमरे और दो Google Pixel फोन लगे हैं. सैटेलाइट को 120Wh की बैटरी पावर दे रही है. यह सैटेलाइट एलन मस्क की कंपनी SpaceX के माध्यम से Transporter-12 मिशन पर जनवरी 2025 में लॉन्च होगी. लॉन्च के कुछ महीनों बाद सैटेलाइट सेल्फी लेना शुरू करेगी.

सेल्फी के लिए लेना होगा सब्सक्रिप्शन

T-Mobile और मार्क ने बताया कि यह सेल्फी मुफ्त होगी. लेकिन इसके लिए आपको CrunchLabs का सब्सक्रिप्शन लेना होगा. CrunchLabs बच्चों के लिए इंजीनियरिंग किट्स बेचती है. इसके सब्सक्रिप्शन की कीमत $25 से $80 के बीच होती है.

CrunchLabs के सब्सक्रिप्शन के जरिए आपको एक कोड मिलेगा. यह कोड 3 दिसंबर से spaceselfie.com पर उपलब्ध होगा. अपनी सेल्फी लेने के लिए आपको वेबसाइट पर अपनी तस्वीर अपलोड करनी होगी. इसके बाद आपको ईमेल के जरिए समय की जानकारी मिलेगी, जब आपकी सेल्फी ली जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest