Indore MBA Student Murder: मध्य प्रदेश के इंदौर से हैवानियात का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने न सिर्फ आम जनता को बल्की पुलिस को भी हैरान कर दिया है. एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी ही एमबीए छात्रा गर्लफ्रेंड के साथ जो किया, उसे सुनकर किसी का भी कलेजा मुंह को आ जाए. आरोपी पीयूष धामनोतिया ने न केवल अपनी प्रेमिका की हत्या की, बल्कि उसकी लाश के साथ जो दरिंदगी की, उसने पुलिस वालों तक की आंखों में आंसू ला दिए.
पूरा मामला 10 फरवरी से शुरू होता है जब युवती अचानक लापता हो गई. परेशान पिता ने अगले ही दिन पंढरीनाथ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई. चार दिनों तक पुलिस और परिवार उसे तलाशते रहे, लेकिन 15 फरवरी को द्वारकापुरी के एक फ्लैट से उठती तेज बदबू ने हकीकत बयां कर दी. जब पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का मंजर वीभत्स था. युवती की नग्न लाश वहां पड़ी थी, हाथ-पैर बंधे हुए थे और पहचान छिपाने के लिए दरिंदे ने उसके मुंह में प्लास्टिक ठूंस दिया था.
मौके पर पहुंची सब इंस्पेक्टर सोनिया सिंह, जिन्होंने अपने करियर में कई केस देखे हैं, वह भी खुद को रोक नहीं पाईं. उन्होंने भारी मन से कहा कि “8 साल की नौकरी में ऐसा खौफनाक मंजर कभी नहीं देखा.”
जांच में जो बातें निकलकर आईं, वो और भी चौंकाने वाली हैं. पुलिस के मुताबिक, पीयूष को अपनी गर्लफ्रेंड पर शक था. उसे लगता था कि वह किसी डेटिंग ऐप के जरिए दूसरे लड़कों से बात करती है. ऊपर से दोनों के परिवारों के बीच शादी को लेकर भी अनबन चल रही थी. इसी नफरत और शक ने पीयूष को हत्यारा बना दिया.
इतना ही नहीं आरोपी पीयूष ने हत्या करने के बाद लड़की की लाश के साथ दुष्कर्म भी किया. इतना सब करने का बाद भी इसके चहरे पर एक पछतावे की लकीर तक नहीं थी. हत्या के बाद वह महाराष्ट्र के पनवेल भाग गया. हैरानी की बात तो यह है कि वहां एक होटल में वह कथित तौर पर तांत्रिक क्रियाएं कर रहा था ताकि युवती की आत्मा को बुला सके.
कत्ल करने के बाद भी पीयूष का दिमाग शातिर तरीके से काम कर रहा था. वह मृतका का मोबाइल खुद चला रहा था ताकि किसी को शक न हो. वह युवती के पिता को वॉट्सएप पर फोटो और वीडियो भेजता रहा और कॉलेज के ग्रुप में भी पोस्ट डालता रहा ताकि सबको लगे कि वह जिंदा है और कहीं बाहर है. लेकिन तकनीक की मदद से पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रैक की और उसे मुंबई के पास से दबोच लिया.
जब पुलिस आरोपी पीयूष को क्राइम सीन पर लेकर पहुंची, तो वहां मौजूद लोग और मीडियाकर्मी उसका चेहरा देखकर दंग रह गए. अपनी प्रेमिका की जान लेने के बाद भी उसके चेहरे पर पछतावे की एक लकीर तक नहीं थी. जब मीडिया ने उससे सवाल किए, तो वह झुंझलाते हुए और अकड़ दिखाकर बोला- ‘छोड़ दो न, क्या करोगे जानकर’. आखिर में जाते-जाते आरोपी ने बस इतना कहा कि “वक्त आने पर सब बताऊंगा” और फिर पुलिस उसे लेकर चली गई.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…
UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…
Dhanraj Nathwani PM Modi Praise: सपा के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नाथवानी ने पीएम मोदी के…
पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 किलो से…